spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा में सरेराह एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। बाइक पर आये तीन बदमाशों ने दसू मेहता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। इस दुस्साहसिक वारदात को नगर जंगीपुर स्टेशन रोड पर दिन के उजाले में अंजाम दिया गया। दसू मेहता वहीं स्टेशन रोड के पास रहता था। हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब भोर में दसू मेहता टहलने के लिए स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी अचानक एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आये और चाकू से उनका गला रेत डाला। उनके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस कांड को आज यानी गुरुवार को भोर में करीब साढ़े 4 बजे बंशीधर नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर स्टेशन रोड पर अंजाम दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तेजी से बाजार की ओर निकल गये। वारदात की फैली खबर पर सैकड़ों लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को भी दी गयी। मिली सूचना पर नगर उंटारी थानेदार योगेंद्र कुमार भी दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस कांड को किसने और क्यों अंजाम दिया। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : “कबूतरबाजी” में दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान

इसे भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल की वाइफ की इंडस्ट्री में एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: