NALNDA : बिहार के नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में गोलियों की बौछार की सूचना मिली है। सालों पुराने जमीन विवाद में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में 6 लोगों की जान चली गई है।
परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। बुधवार सुबह गांव के देवी स्थान के पास महेंद्र यादव व राजेश्वर यादव अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर लेकर इसी जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान परशुराम यादव अपने बेटे, भाई और भतीजों के साथ विरोध करने गए। तभी अचानक करीब 4 दर्जन बदमाश हथियार से लैश होकर आ गए। परशुराम यादव और उनके परिवार के साथ हाथापाई करने लगे। इन लोगों ने जब विरोध किया तो बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसमें 9 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 6 की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हैं।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद में सुबह 9 बजे से ही गोलियां चल रही थी। पुलिस को इस मामले की जानकारी भी दी गई, लेकिन वह घटना के बाद पहुंची।
सुपौल में भी मारपीट
बता दें कि बिहार के सुपौल जिले में भी बुधवार को जमीन विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर वार्ड नंबर-11 की है। जहां जमीन को लेकर पिछले छह महीने से चली आ रही विवाद ने दोपहर को अचानक मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में दो पक्षों के कुल 14 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more: मोहब्बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो
Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:Independence Day के दिन लांच होगा Ola electric scooter, जानें खासियत
Read more:अच्छे भोजन पर दें ध्यान, मजबूत और चमकदार बनेंगे नाखून
Read more:Tokyo Olympics : भारत के लिए ये खिलाड़ी लायेंगे मेडल, विरोधियों को ऐसे करते हैं पस्त
Read more:जज मर्डर केस : अब होगा नार्को टेस्ट, देखें वीडियो
Read more:मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का बाबर ढेर
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत












