बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बहन को संतान सुख देने के लिए बिहार की राजधानी पटना की एक छात्रा ने अमाननवीय काम किया। छात्रा ने सोमवार को अपने ठेकेदार पिता के साथ मिलकर 10 महीने के बच्चे पंकज कुमार मल्लिक को चुरा लिया। उसने पहले बच्‍चे को कुरकुरे खिलाया। उसके बाद उसके हाथ में चॉकलेट दिया और उसे लेकर भाग निकली। गनीमत कहिए कि दिन में  साढ़े 11 बजे कोतवाली थानांतर्गत आर ब्लॉक के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया के नीचे हुई इस घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चा चुराने वाले यशपाल शर्मा और उनकी बेटी दिलखुश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

लॉ की परीक्षा की तैयारी कर रही बच्‍चा चोरी करने वाली छात्रा

गिरफ्तारी के बाद दिलखुश ने यह कबूल किया है कि उसकी बहन को शादी के पांच साल बाद भी संतान सुख नहीं मिल रहा था। इस कारण वह अपने पिता के साथ बाइक से बच्चा चोरी करने निकल गई। आरोपित यशपाल मूल रूप से बरबीघा, शेखपुरा का रहने वाला है। वह पुनाईचक इलाके में अपने बेटे के यहां रहता है और पेशे से ठेकेदार है। जबकि उसकी बेटी लॉ की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करती है। वहीं जिस युवक के बच्चे की चोरी हुई थी उसका नाम जितेंद्र मल्लिक है। जितेंद्र मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी गांव, झंझारपुर का मूल निवासी है। पटना में वह पैसे के लेन-देन के काम से बैंक पहुंचा था।

Read more:बिना बताये दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

बच्चा सड़क पर छोड़ भाग रही थी, तभी पहुंची पुलिस

कोतवाली पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पहले यशपाल ने अपनी बेटी के बारे में कुछ भी जानकारी होने की बात से इनकार कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने मोबाइल पर संपर्क कर बेटी का पता लगाया। दारोगा रायपथ के समीप उसके होने की खबर मिली। सादे लिबास में कोतवाली थानेदार सुनील सिंह और सब इंस्पेक्टर प्रवीर सिन्हा ने इलाके की रेकी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद पुलिस ने देखा कि एक कार के समीप बच्चा रो रहा है। फौरन पुलिस ने उसे अपने पास रख लिया। आसपास घेराबंदी करने पर वहां से भागते हुए दिलखुश को भी गिरफ्तार कर लिया।

Read more:SBI Customer Alert : 30 सितंबर के पहले करा लें ये जरूरी काम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला

Bihar : बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा...

पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…

Patna : पटना सिटी इलाके से एक दिल दहला देने...

दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

Bihar : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार...