spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मोहब्‍बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Muzaffarpur: मेरा बेटा एक लड़की से प्रेम करता था। कितना प्रेम विवाह होईये रहा है। यही गांव में एगो प्रेम विवाह हुआ। मोहब्‍बत करने वाले का इतना खतरनाक अंजाम न पहले देखा न सुना। एक ही बेटा था, मार दिया। यह कहना है प्रेम प्रसंग में मारे गये सौरभ राज की मां का। उसकी मां ने कई राज खोले। सौरभ की मां ने कहा- अगर वो गलती कर रहा था, तो बताना चाहिए था। किसी को मार देना सही है क्‍या। मारकर चादर ओढ़ा दिया था। पापा को बुलाकर दिखाया, कैसा लगा होगा एक बाप को। उल्‍टे उनकी कनपट्टी में पिस्‍तौल सटा दिया। खूब डराया-धमकाया, साइन करवा लिया। उल्‍टे इधरे के 3 आदमी को अरेस्‍ट कर लिया। उधर का सब आदमी आजादी से घूम रहा है। ऊपर से धमकी देता है बार-बार, ई कर देंगे, उ कर देंगे।

यहां याद दिला दें कि प्रेम-प्रसंग में मारे गये सौरभ राज का दाह-संस्‍कार उसके प्रेमिका के आंगन में ही कर दिया गया था। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मुजफ्फरपुर के सोनबरसा गांव में हुई थी। दरअसल सौरभ को पास के ही गांव में रहने वाली एक लड़की से प्‍यार हो गया था। दोनों चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिलते जुलते रहे। एक दिन लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई। लड़की के परिवार वालों खासकर उसका भाई सौरभ को जान से मार देने पर उतारू हो गया। सौरभ के पापा मनीष ने हाथ-पैर जोड़े और कहा- दुबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। सौरभ को उड़ीसा भेज दिया गया। पापा ने बेटा से एक वचन भी लिया कि दुबारा उस लड़की के गांव में कदम नहीं रखेगा।

वहीं कभी लड़की का नाम तक अपनी जुवां पे नहीं लायेगा। सबकुछ वैसा ही चल रहा था। उड़ीसा में नौकरी कर जो कमाता था घरवालों को भेज देता था। एक जुलाई को अपनी बहन की शादी में शरीक होता है। सौरभ के गांव आने की खबर लड़की के घरवालों तक पहुंच गई। अभी पुलिस जांच में यह राज खुला नहीं है कि सौरभ सोरबरसा गांव गया था या उसे बुलाया गया था। दोनों चोरी-चोरी, चुपके-चुपके मिल बतिया रहे थे। लड़की के भाई ने देख लिया, इसके बाद सौरभ को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। इल्‍जाम है कि सौरभ का प्राइवेट पार्ट तक को काट दिया गया। एक अस्‍पताल में वह मर गया। सौरभ की मौत की फैली खबर के बाद उसके गांव के लोगों का गुस्‍सा उबाल पर आ गया। सौरभ का जनाजा लेकर सैकड़ों लोग उसकी प्रेमिका के घर तक पहुंचे और उसके आंगन में ही दाह-संस्‍कार कर दिया। गांव में बढ़ते तनाव को देख गांव में भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।

Read more:बिना बताये दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Read more:SBI Customer Alert : 30 सितंबर के पहले करा लें ये जरूरी काम…

Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

अब जेल में कटेगी इस गुनहगार की पूरी जिंदगी…

Bihar : एक साथ जीने मरने की कसमें खाकर...

 सम्राट कैबिनेट के 10 अहम फैसले में रोजगार और उच्च शिक्षा पर जोर…

Bihar : बिहार में युवाओं के हाथ में हुनर...

बड़ा ऐलान, बिहार में अब रात 11 बजे तक पढ़ायेंगे सरकारी टीचर…

Bihar : बिहार के सरकारी स्कूलों के छात्रों के...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब जेल में कटेगी इस गुनहगार की पूरी जिंदगी…

Bihar : एक साथ जीने मरने की कसमें खाकर...

 सम्राट कैबिनेट के 10 अहम फैसले में रोजगार और उच्च शिक्षा पर जोर…

Bihar : बिहार में युवाओं के हाथ में हुनर...

बड़ा ऐलान, बिहार में अब रात 11 बजे तक पढ़ायेंगे सरकारी टीचर…

Bihar : बिहार के सरकारी स्कूलों के छात्रों के...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...