spot_img

महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में छापामारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वालों 5 जलती हुई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। हजारीबाग के DC हेमंत सती के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसका मकसद जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह लगाम लगाना है। उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चटकरी (उपर टोला), पंचायत मैडमो में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मौके पर चल रही 5 जलती हुई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी मिला, जिसे शराब बनाने के लिये तैयार किया गया था। टीम ने घटनास्थल और आसपास छिपाकर रखे गये लगभग 4000 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

135 लीटर अवैध शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, उपकरण और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग ने मौके से करीब 135 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की, जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। इस अभियान में उत्पाद विभाग के SI भुनेश्वर नायक, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह तथा सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : झूठी शान में बेटी को मा’र डाला, मां की हिम्मत से खुला राज…

इसे भी पढ़ें : ‘मैं भी गुमला का हूं,’ फिर लूट गये 77 हजार…

इसे भी पढ़ें : ​WhatsApp ग्रुप में अ’श्लील वीडियो पोस्ट, चौपारण में मचा ब’वाल…

इसे भी पढ़ें : इस्तीफे का ऐलान कर फूट-फूटकर खूब रोये लालू परिवार के ये करीबी नेता…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

New Delhi : पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान...

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...