spot_img

भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान वाहन चालकों के लिये एक बड़ी खुशखबरी आई है। देश में अब ईंधन के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने E85 फ्यूल लॉन्च कर दिया है, जिसे पेट्रोल का सस्ता और पर्यावरण के लिये बेहतर विकल्प माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल पंपों पर मिलने वाला यह नया ईंधन न केवल लोगों का खर्च कम करेगा, बल्कि भारत को कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने में भी मदद करेगा। हालांकि अभी हर वाहन इस ईंधन पर नहीं चल सकता। ऐसे में E85 को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं।

आखिर क्या है E85 फ्यूल?

E85 एक हाई एथनॉल मिश्रित ईंधन है। इसमें लगभग 80 से 85 प्रतिशत एथनॉल और 14 से 19 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है। यह मौजूदा E20 पेट्रोल से काफी अलग है। E20 में जहां केवल 20 प्रतिशत एथनॉल होता है, वहीं E85 में एथनॉल की मात्रा चार गुना से भी ज्यादा है। सरकार का मानना है कि यह कदम भारत के एथनॉल मिशन को नई रफ्तार देगा और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ायेगा। E85 की सबसे बड़ी ताकत इसकी कीमत है। सरकार ने इसे सामान्य पेट्रोल की तुलना में करीब 20 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता रखा है। ऐसे में जिन लोगों के पास फ्लेक्स-फ्यूल वाहन होंगे, उनके मासिक ईंधन खर्च में अच्छी-खासी बचत हो सकती है। E85 जैसे ईंधन के इस्तेमाल से विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि एथनॉल मुख्य रूप से गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है।

 यहां मिलेगा E85 फ्यूल

फिलहाल E85 ईंधन देशभर के 48 सरकारी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। दिल्ली में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। सरकार की योजना है कि दिसंबर 2026 तक 500 पेट्रोल पंपों पर E85 उपलब्ध कराया जाये। दिसंबर 2027 तक इसका नेटवर्क बढ़ाकर 5000 आउटलेट्स तक पहुंचाया जाये। यानी आने वाले दो वर्षों में E85 देश के बड़े हिस्से तक पहुंच सकता है।

क्या आपकी गाड़ी E85 पर चलेगी?

यहीं सबसे बड़ा ट्विस्ट है। फिलहाल भारत में चल रही अधिकांश कारें और बाइक E85 ईंधन के लिये डिजाइन नहीं की गई हैं। इस ईंधन का उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल (FFV) में ही किया जा सकता है। ऐसे वाहन E20 से लेकर E100 तक विभिन्न एथनॉल मिश्रणों पर आसानी से चल सकते हैं। यदि सामान्य वाहन में सीधे E85 भर दिया जाये तो इंजन को नुकसान पहुंचने की आशंका हो सकती है।

कौन-कौन सी गाड़ियां हैं तैयार?

भारत में अभी फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की संख्या सीमित है। हाल के दिनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल, हीरो HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल जैसी मोटरसाइकिलें लॉन्च की गई हैं। वहीं मारुति सुजुकी ने भी अपनी वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को पेश किया है। ऑटोमोबाइल कंपनियां अब तेजी से इस तकनीक पर काम कर रही हैं और आने वाले वर्षों में कई नये मॉडल बाजार में उतर सकते हैं।

भारत का एथनॉल मिशन क्यों खास है?

पिछले एक दशक में भारत ने एथनॉल मिश्रण के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। वर्ष 2014 में जहां पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण महज 1.53 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। सबसे खास बात यह है कि सरकार ने यह लक्ष्य तय समय से लगभग पांच साल पहले हासिल कर लिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एथनॉल कार्यक्रम की वजह से देश को लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिली है। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में E85 भारत के परिवहन क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों, पर्यावरणीय चुनौतियों और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की जरूरत के बीच यह ईंधन एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है। फिलहाल यह तकनीक शुरुआती दौर में है, लेकिन संकेत साफ हैं, भारत अब पेट्रोल के विकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

इसे भी पढ़ें : ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

इसे भी पढ़ें : भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

इसे भी पढ़ें : 25 से 30 जून के बीच राजधानी पहुंच सकता है मानसून, कहीं बारिश तो कहीं लू का डबल अटैक…

इसे भी पढ़ें : महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा…

Ranchi : झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और...

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...