spot_img

​WhatsApp ग्रुप में अ’श्लील वीडियो पोस्ट, चौपारण में मचा ब’वाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : महिलाओं के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली एक शर्मनाक घटना ने चौपारण प्रखंड में तहलका मचा दिया। जलसहियाओं के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किये जाने के बाद सोमवार को माहौल गरमा गया। आक्रोशित तीन दर्जन से अधिक महिला जलसहियाएं एकजुट होकर चौपारण थाना पहुंचीं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने रात में फोन कर उन्हें अपशब्द कहे और अभद्र व्यवहार किया।

अचानक पहुंच गया आपत्तिजनक कंटेंट

जलसहिया संघ द्वारा पुलिस को दिये गये लिखित आवेदन के अनुसार, “जलसहिया संघ चौपारण” नामक व्हाट्सएप ग्रुप विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान, योजनाओं की जानकारी और कार्य समन्वय के उद्देश्य से बनाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि एक मोबाइल नंबर से अचानक ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट किये गये। इससे ग्रुप में शामिल महिलाओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने इसका विरोध किया।

ग्रुप से हटाया गया, फिर शुरू हुई फोन पर अभद्रता

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रुप एडमिन ने तत्परता दिखाते हुये संबंधित नंबर को ग्रुप से हटा दिया। लेकिन आरोप है कि ग्रुप से हटाये जाने के बाद आरोपी बौखला गया। महिलाओं के अनुसार, रात करीब 11 बजे उसने कई जलसहियाओं के निजी मोबाइल नंबरों पर फोन किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से गालियां दी गईं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना से नाराज जलसहियाओं ने सामूहिक रूप से चौपारण थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपी की पहचान कर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हरकत नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर हमला है। इसलिये मामले को गंभीरता से लेते हुये सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये। चौपारण के थानेदार पंकज कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुये कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस दरम्यान अनुसुलेखा देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, रूपा देवी, संगीता देवी, रानी देवी, गायत्री देवी, सोनम देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, जूली कुमारी, किरण देवी, सविता कुमारी, रूबी देवी, आरती देवी सहित तीन दर्जन से अधिक महिला जलसहियाएं मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें : इस्तीफे का ऐलान कर फूट-फूटकर खूब रोये लालू परिवार के ये करीबी नेता…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : आपसी सहमती से बनाये गये संबंध को चरित्र से जोड़ना गलत…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महाबैठक, ऑनलाइन जुड़े CM हेमंत सोरेन…

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा रण में ‘नथवाणी एंट्री’ से बढ़ी धड़कनें, झारखंड में दिलचस्प होगा मुकाबला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...

महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने विष्णुगढ़...