spot_img

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गये एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने रन बरसाये, गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगा दी और अंत में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने बदल दिये। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को संभली हुई शुरुआत दी। हालांकि जायसवाल ज्यादा देर नहीं टिक सके, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने अफगान गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली। दोनों के बीच 139 रन की शानदार साझेदारी ने भारत को मजबूत आधार दिया। राहुल ने धैर्य और क्लास का शानदार नमूना पेश करते हुये 100 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।

कप्तान गिल का गरजा बल्ला, पंत ने खेली तूफानी पारी

मध्यक्रम में कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभालते हुये शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 126 रन की आकर्षक पारी खेली, जिसमें चौकों और शानदार स्ट्रोक्स की भरमार रही। दूसरी ओर ऋषभ पंत अपने पुराने अंदाज में नजर आये। उन्होंने तेजतर्रार 81 रन बनाकर अफगानिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिये 169 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में झुका दिया। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक लगाकर स्कोर को और विशाल बना दिया। आखिरकार भारत ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

मानव सुथार का धमाकेदार आगाज

जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिये उतरा, तो भारतीय गेंदबाजों ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया। सबसे ज्यादा चर्चा रही पदार्पण कर रहे युवा स्पिनर मानव सुथार की। उन्होंने अपनी फिरकी के जादू से अफगान बल्लेबाजों को पूरी तरह उलझाकर रख दिया। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट झटकते हुये मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।अफगानिस्तान की पूरी टीम महज 152 रन पर सिमट गई और भारत को 412 रन की विशाल बढ़त मिल गई।

फॉलोऑन के बाद भी नहीं बच सकी अफगान टीम

इतनी बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। लेकिन दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की हालत नहीं बदली। अफगान बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आये। पूरी टीम 112 रन पर ढेर हो गई। सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाये, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे सके, भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिये, जबकि कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को भी सफलता मिली। मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच को यादगार बना दिया। पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लेकर उन्होंने कुल सात विकेट हासिल किये।

इसे भी पढ़ें : 25 से 30 जून के बीच राजधानी पहुंच सकता है मानसून, कहीं बारिश तो कहीं लू का डबल अटैक…

इसे भी पढ़ें : महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : झूठी शान में बेटी को मा’र डाला, मां की हिम्मत से खुला राज…

इसे भी पढ़ें : ‘मैं भी गुमला का हूं,’ फिर लूट गये 77 हजार…

इसे भी पढ़ें : ​WhatsApp ग्रुप में अ’श्लील वीडियो पोस्ट, चौपारण में मचा ब’वाल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल, पेट्रोल से सस्ता…. जानें

New Delhi : पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान...

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने विष्णुगढ़...