spot_img

इस्तीफे का ऐलान कर फूट-फूटकर खूब रोये लालू परिवार के ये करीबी नेता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। पत्रकारों के सामने अपनी बात रखते-रखते शिवचंद्र राम की आंखें भर आईं। शब्द लड़खड़ाने लगे और वर्षों की राजनीतिक पीड़ा आंसुओं के रूप में बाहर निकल आई। मीडिया के सामने बोलते हुये शिवचंद्र राम ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में जो मानसिक पीड़ा उन्होंने झेली है, वैसी जिंदगी भगवान किसी को न दे। उन्होंने कहा, “मैं चार रातों से सो नहीं पाया हूं। हम पार्टी के कार्यकर्ता थे, मजदूर थे, दरबारी थे। अपने नेता के प्रति हमेशा श्रद्धा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन हमारे साथ नाइंसाफी हुई है।”

“सिर्फ मेरे साथ नहीं, दलित समाज के साथ भी धोखा”पूर्व मंत्री ने अपनी नाराजगी को सिर्फ व्यक्तिगत मुद्दा नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका अपमान नहीं है, बल्कि दलित समाज की उपेक्षा का भी मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके योगदान और निष्ठा को नजरअंदाज किया और जिस सम्मान की उम्मीद थी, वह उन्हें नहीं मिला। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधान परिषद नहीं भेजे जाने को लेकर शिवचंद्र राम लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी इस बार उन्हें विधान परिषद भेजेगी। लेकिन अंतिम समय में पार्टी नेतृत्व ने दूसरा फैसला कर लिया, जिससे उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shiv Chandra Ram resigns

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : आपसी सहमती से बनाये गये संबंध को चरित्र से जोड़ना गलत…

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महाबैठक, ऑनलाइन जुड़े CM हेमंत सोरेन…

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा रण में ‘नथवाणी एंट्री’ से बढ़ी धड़कनें, झारखंड में दिलचस्प होगा मुकाबला…

इसे भी पढ़ें : सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इन्हें साल में केवल 4 सिलिंडर पर मिलेगी सब्सिडी…

New Delhi : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के...

ममता के किले में बड़ी दरार! बंगाल में भूचाल…

New Delhi : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...

महुआ माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने विष्णुगढ़...