spot_img
spot_img

श्रीनगर में आतंकी हमला,फायरिंग में एक को लगी गोली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

श्रीनगर : श्रीनगर झील के पास आतंकी हमला। जहां पर हमला हुआ है, वहां से एक किलोमीटर दूर विदेशी राजनयिक ठहरे हैं। सूत्रों से बताया जा रहा है कि  जम कर फायरिंग हुई है। हमले में डल झील के पास ढाबे का एक कर्मचारी घायल हुआ है। मुस्लिम जांबाज फोर्स J&K ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। यह घटना श्रीनगर के सोनवर इलाके की है।

इसे भी पढ़ें :अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधि समूह टूर पहुंचा है।यूरोप और अफ्रीका के करीब 20 राजनयिकों की टीम बुधवार को यहां पहुंची। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान यूरोपीय संघ का यह दल 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

सूत्रों से बताया जा रहा है कि यूरोपीय संघ का डेलीगेशन जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की स्थिति का जायजा ले रहा और डीडीसी के नव-निर्वाचित सदस्यों, कुछ प्रमुख नागरिकों और प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक भी करेगा. यूरोपीय संघ के इस दौरे पर सियासत आरंभ हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार कश्मीर मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

विदेशी राजनयिक

जम्मू-कश्मीर पहुंचे राजनयिकों के डेलीगेशन में ब्राजील, क्यूबा, एस्टोनिया, फिनलैंड, ताजिकिस्तान, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, यूरोपीय संघ, बांग्लादेश, मलावी, एरिट्रिया, कोटे डी आइवर, घाना, सेजल, स्वेदान, इटली, मलेशिया, बोलीविया, बेल्जियम और किर्गिस्तान के दूत मौजूद हैं।

डेलीगेशन कल उपराज्यपाल से मिलेगा

कल यानि गुरुवार को डेलीगेशन सुबह 8:30 बजे बादामी बाग के लिए रवाना होगा। फिर 9 से 10 बजे तक जीओसी-15 कोर के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद डेलीगेशन जम्मू के लिए रवाना हो जाएगा। डेलीगेशन दोपहर 12.30 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेगा। फिर दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक जम्मू-कश्मीर के आला अधिकारियों के साथ बैठक होगी। फिर 3.30 से 4.30 बजे तक डीडीसी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों और सिविल सोसायटी के साथ बैठक होगी. इस बैठक के बाद डेलीगेशन वापस दिल्ली लौट आएगा।

इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...