spot_img
spot_img
spot_img

अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : जिले के बसिया का सरना मैदान मंगलवार को एक अनोखा शादी समारोह का गवाह बना। जहां बाप-बेटे सास-ससुर, दामाद, भाई-बहन, मौसी-मौसा सब एक साथ शादी के बंधन में बंधे। मंगलवार को रांची की निमित संस्था ने ऐसे ही 55 जोड़ों की शादी कराई, जो पिछले कई वर्षों से लिव-इन में रह रहे थे, मगर उनकी शादी को मान्यता नहीं मिली थी। संस्था ने ऐसे जोड़ों को शादी की मान्यता दिलाने का काम किया। शादी के बंधन में बंधे जोड़ों ने खुशी जाहिर की और बताया कि गरीबी के कारण समाज में इनकी शादी को मान्यता नहीं मिली थी। यह लोग लिव-इन में पिछले कई वर्षों से रह रहे थे। इनके बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़ें : रिहाना पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानिए आखिर क्‍यों

झारखंड के कई ग्रामीण इलाकों में ऐसी मान्यता है कि जब तक शादीशुदा जोड़े समाज को भोज नहीं देता, उनकी शादी स्वीकार नहीं की जाती। ऐसे ही जोड़ों को संस्था ने मान्यता दिलाने का काम किया। इस शादी मंडप में मौजूद सबसे उम्र दराज 62 वर्षीय पाको झोरा और 56 साल की पत्नी सोमारी देवी ने बताया कि वे 40 साल से लिव-इन में रह रहे हैं। वहीं उनके बेटे जितेंद्र ने बताया कि माता-पिता ने शादी नहीं की तो वह भी उसी रास्ते पर चल पड़े और 12 साल से पूजा के साथ बिना शादी के रह रहे थे।

शादी समारोह में हिंदू, सरना और ईसाई धर्म के जोड़े एक साथ शादी के बंधन में बंधे। रुपेश राम और रोशनी देवी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। रोशनी की गोद में 6 माह का उसका बच्चा भी था। रोशनी ने बताया कि उनका परिवार अधूरा था, वह अब संस्था के प्रयास से पूरा हो गया। 49 वर्षीय कर्मा खड़िया और उनकी 45 वर्षीय पत्नी रोपनी देवी ने कहा- वे 25 साल से साथ रह रहे हैं। उनके आठ बच्चे हैं। गरीबी के कारण वे लोग शादी नहीं कर पा रहे थे। उनकी बेटी किरण इंदवार ने भी इसी शादी समारोह में लिव इन में रह रहे मनीष भगत के साथ विवाह कर लिया।

इस विवाह मंडप में एक ऐसे जोड़े भी थे, जो आंखों से दिव्यांग थे। आंख से दिव्यांग बीनू मुंडा और सुकृता कुमारी ने भी शादी की। सुकृता ने बताया कि शादी करना हर किसी का सपना होता है और आज उनका भी सपना पूरा हुआ। वहीं शादी समारोह में एक ऐसा परिवार भी था, जिसमें भाई-बहन, मौसा-मौसी सभी अपने जोड़े के साथ एक साथ शादी के बंधन में बंधे। जेम्स आइंद, उनकी बहन शिवानी आइंद और मौसी अनिमा सुरीन ने अपने-अपने जोड़े के साथ ईसाई रीति से शादी की।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...