spot_img
spot_img
spot_img

जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जयपुर : राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अफसर पिंकी मीणा इन दिनों काफी चर्चा में है। पिंकी मीणा वहीं अधिकारी हैं, जो घूस लेने के मामले में जेल में बंद थी और अभी शादी के लिए 10 दिनों की जमानत पर निकली थी। 16 फरवरी को जयपुर के चिथवाड़ी गांव में आरजेएस अधिकारी नरेंद्र से पिंकी की शादी हुई। पिंकी मीणा की शादी के लिए जयपुर के राजावास स्थित अनंतम सफारी नामक मैरिज गार्डन को बुक किया गया था, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले प्लान बदल गया। इसके बाद पिंकी मीणा की शादी उनके गांव स्थित घर में बिना डेकोरेशन और गाजे-बाजे के हुई। शादी में दुल्हन पिंकी मीणा और दूल्हा नरेंद्र के कुछ परिजन ही शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनेगी जज की दुल्‍हन

इसलिए हो रही चर्चा

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार मामले की आरोपी आरएएस पिंकी मीणा की शादी के कार्ड में दो अच्छे संदेश लिखे गए थे। कार्ड में पहला संदेश दिया गया था “2 गज की दूरी, मास्क है जरूरी, सभी कोविड-19 का पालन करें और मास्क लगा कर आए”। इसी कार्ड में व्यर्थ खाना नहीं जाए इसके लिए भी एक संदेश दिया गया था। शादी के कार्ड में लिखा गया है कि “इतना ही लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में।

इसे भी पढ़ें : अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे

यहां याद दिला दें कि आरएएस पिंकी मीणा को 13 जनवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। पिंकी को 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड करते हुए गिरफ्तार किया था। तत्कालीन बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से 10 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। इसी आरोप में पिंकी मीणा जेल में बंद थी और वर्तमान में जमानत पर है। शादी को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने उन्हें 10 दिन की सशर्त जमानत दी थी। हालांकि शादी के बाद 21 फरवरी को उन्हें वापस सरेंडर करना होगा।

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये

इसे भी पढ़ें : …और कार के अंदर ही दहन हो गया शख़्स

पिंकी मीणा जयपुर जिले में चौमू के चिथवाड़ी गांव की रहने वाली है। उनके पिता एक किसान हैं। उन्‍होंने सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्‍होंने पहली बार में ही RAS की परीक्षा क्लीयर कर ली थी, लेकिन 21 साल उम्र नहीं होने के कारण वे इंटरव्यू नहीं दे पाई थीं। इसके बाद 2016 में फिर से मेरिट के साथ परीक्षा पास की। उन्‍हें पहली पोस्टिंग टोंक में मिली थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...