एक दूजे के हुए दीया मिर्जा वैभव रेखी, तस्वीरों में देखिए पूरी शादी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा सोमवार को बिजनेसमैन वैभव रेखी संग शादी के बंधन में बंध गईं । जल्द ही दीया मिर्जा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गईं और देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं।  तस्वीरों में दिया मिर्जा और वैभव रेखी के लुक के अलावा एक और चीज थी जो गौर करने लायक थी ।  वो खास बात ये थी कि दीया की शादी कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि एक महिला पंडित करा रही थीं। तस्वीरों में दीया मिर्जा अपने पति वैभव के बाईं ओर बैठी नजर आ रही हैं । दोनों पति-पत्नी हवन कुंड में आहुति दे रहे हैं और पास ही बैठी पंडितानी हवन कुंड में घी की आहुति दे रही हैं ।  

शादी की तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- प्यार एक संपूर्ण चक्र है जिसे हम घर कहते हैं. इसकी पुकार को सुनना, इसके लिए दरवाजा खोलना और फिर इससे मुलाकात करना भी कितना जादुई है । उन्होंने लिखा, “खुद के संपूर्ण हो जाने के इस पल को आपके साथ साझा कर रही हूं ।  मेरा परिवार बढ़ गया है, ईश्वर करे कि हर टुकड़े का उसका पूरक टुकड़ा मिल , सभी अधूरे दिल पूरे हो जाएं और इश्क का जादू हमारे इर्द-गिर्द घटित होता रहे.”

फैन्स ने बहुत जल्द इस बात को नोटिस कर लिया और इसके बाद कमेंट बॉक्स में ढेरों फैन्स ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी।  एक यूजर ने लिखा- पंडितानी ।  ये तो सही मायनों में फेमिनिज्म को जी रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, “महिला पंडित जी तो पहली बार देखी हैं.” एक अन्य यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- अगर मैं गलत नहीं हूं तो ये महिला पंडित ही मंत्रों का उच्चारण कर रही हैं । 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...