पिठोरिया (रांची) : पिठोरिया थाना क्षेत्र के पीछे स्थित अंबाटोली बस्ती में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में नाचने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली अंबाटोली निवासी पारसनाथ बेदिया (45) के सिर के पीछे लगी। गोली लगते ही वह घटनास्थल पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कांके नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन, एसआई विनय यादव घटना की जानकारी लेने के लिए कांके नर्सिंग होम पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। घटना के बाद मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोग भाग खड़े हुए। जिसके बाद अंबाटोली की मूर्ति को कुछ लोग तालाब में ले जाकर विसर्जित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये
इसे भी पढ़ें : …और कार के अंदर ही दहन हो गया शख़्स












