दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन ने गुप्त सूचना और पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाकर भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े दो सदस्‍योंं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियोंं में जयमन अड़की और ललित सिजूई उर्फ टकलू है।

गिरफ्तार माओवादियोंं पर सोनुवा और गोइलकेरा थानों में 11 मामले दर्ज है। गिरफ्तार माओवादियोंं की निशानदेही पर चक्रधरपुर सोनवा मुख्य मार्ग में गिद्दीलोटा के पास माओवादियोंं द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए 14 -14 केजी का 2 सिलेंडर बम और गोइलकेरा के नरसंडा स्थित स्कूल भवन में लगाए गए 19 -19 केजी के 2 सिलेंडर बम को पुलिस और जगुआर के बम निरोधक दस्ते द्वारा बरामद कर नष्ट किया गया।

गिरफ्तार माओवादियोंं पर सोनुवा और गोइलकेरा में दर्ज अलग-अलग कांडों में पुलिस मुठभेड़ में शामिल होने, पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईडी बम लगाने, पोस्टरबाजी करने, लेवी वसूलने और हत्या आर्म्स एक्ट आदि का मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का सेक सदस्य हार्डकोर माओवादी लालचंद हेंब्रम उर्फ शांतनु उर्फ अनमोल दा का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने एएसपी अभियान, एसडीपीओ चक्रधरपुर, सोनुवा गोइलकेरा के थाना प्रभारियों एवं सशस्त्र बलों की एक छापेमारी टीम गठित की। छापेमारी टीम ने दोनों माओवादियोंं को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

छापेमारी में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान उमेश कुमार साह, सीआरपीएफ 60 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी राजू जी नायक, चक्रधरपुर के पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी चक्रधरपुर प्रवीण कुमार, सोनूवा थाना प्रभारी सोहनलाल, गोइलकेरा थाना धीरज कुमार मिश्रा, करायकेला थाना पिंटू कुमार, विकास दुबे, झारखंड जगुआर बीडीडीएस टीम, जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ 60 बटालियन के शस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

इसे भी पढ़ें : IPL के लिए कल होगी क्रिकेट प्‍लेयर्स की नीलामी, जानें कहां होगा ऑक्शन

इसे भी पढ़ें : 6 दिन पहले हुई थी शादी, बीवी संग गया था ससुराल,ऐसे मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...