spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टी-20 में धमाका करने उतरेगी टीम इंडिया,बल्‍लेबाज बन सकते हैं हीरो  

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : शुक्रवार से शुरू हो रहे टी-20 सीरीज में वनडे में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया। टी-20 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया के पास फटाफट क्रिकेट के लिए कई विकल्‍प है। हालांकि वनडे मुकाबले में आस्‍ट्रेलियाई टीम पूरी तरह से भारतीय टीम पर हावी दिखी। हालांकि आखिरी मुकाबले में रवीन्‍द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने आस्‍ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही। इस जीत ने टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का जोश भर दिया है। केनबरा में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:40 बजे से खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें :चैपल ने कहा- “स्विच हिटिंग” पर लगे प्रतिबंध, जानिये कैसे खेला जाता है यह शॉट

टी-20 में टीम से जुड़ जाएंगे ये खिलाड़ी

टी-20 सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन टीम इंडिया को मजबूती दे सकते हैं। आईपीएल में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया, जब कप्तान विराट कोहली ने पावर प्ले और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया था।

यॉर्कर स्‍पेशलिस्‍ट के रूप में आईपीएल अपनी पहचान बनाने वाले नटराजन शुक्रवार को टी-20 क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं, जिन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लेकर प्रभावित किया था। ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने गंवाया सीरीज का पहला मैच, ये बनी हार की वजह

इन पर होगी अच्‍छी शुरूआत की जिम्‍मेवारी

शिखर धवन और केएल राहुल पर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्‍मेवारी होगी। इसके बाद कप्‍तान विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय और पांड्या पर अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्‍लेबाजी की जिम्‍मेवारी होगी।

इसे भी पढ़ें :कोहली बिग्रेड आस्‍ट्रेलिया में फेल, मैच के साथ सीरीज भी गंवाई

टीमें इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जाम्पा।

इसे भी पढ़ें :बेयरस्टो के तूफान में उड़ा South Africa, इंग्लैंड पहला टी20 मैच जीता

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...