spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्‍हन की आंखें, जमकर कूटा भी

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार के नालंदा से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर ऐसा काम किया कि लोग सकते में आ गए। बिफरी प्रेमिका ने पह‍ले प्रेमी के नई-नवेली दुल्‍हन के बाल काटे, फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दी। इतना के बाद भी उसका गुस्‍सा शांत नहीं हुआ, उसने दुल्हन को जमकर कूटा भी।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

पूरे नालंदा में उक्‍त वारदात की चर्चा हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और इस लड़के का अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली।

जैसी ही प्रेमिका को प्रेमी की शादी की खबर मिली, वह आपे से बाहर हो गई और सीधे पहुंच गई प्रेमी के घर। वहां पहुंचकर उसने सो रही दुल्हन के पहले बाल काट दिये फिर उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दी। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना भागनबिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें :  यूपी में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...