पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की ह’त्या से दहला टाटा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के पॉश इलाके एग्रिको में सोमवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी के शव मिलने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

बंद घर का दरवाजा खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर

  • एग्रिको के क्रॉस रोड नंबर 13 स्थित क्वार्टर नंबर L-13 में यह घटना सामने आई।
  • सोमवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक हुआ।
  • सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा।
  • घर के अलग-अलग हिस्सों में तीन शव खून से लथपथ पड़े मिले।
  • मृतकों की पहचान सरिता सिंह (55 वर्ष), सुप्रिया सिंह (31 वर्ष) और रवि शंकर सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है।
  • रवींद्र सिंह टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी बताये जा रहे हैं।

गर्भवती बेटी की मौत से बढ़ा दर्द

  • घटना का सबसे भावुक पहलू गर्भवती बेटी की मौत को माना जा रहा है।
  • सुप्रिया सिंह की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी।
  • वह तीन माह की गर्भवती थी।
  • रविवार रात ही वह अपने मायके आई थी।
  • परिजनों के अनुसार रात तक घर में सामान्य माहौल था।
  • बाद में किसी विवाद के बाद घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

हत्या के तरीके को लेकर जांच जारी

  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।
  • शुरुआती जांच में सिर पर भारी वस्तु से हमला या गोली मारने की आशंका जताई गई है।
  • मृतकों के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं।
  • फॉरेंसिक टीम (FSL) को साक्ष्य जुटाने के लिये बुलाया गया है।
  • पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

पुलिस के सामने कई बड़े सवाल

  • पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात के तरीके की पड़ताल कर रही हैं।
  • पुलिस यह जांच कर रही है कि वारदात को रवींद्र सिंह ने अकेले अंजाम दिया या कोई और भी शामिल था।
  • हत्या के पीछे के तात्कालिक कारण की जांच की जा रही है।
  • वारदात में इस्तेमाल हथियार की भी तलाश जारी है।
  • मृतका सरिता सिंह के भाई उदय सिंह ने बताया कि घर में छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे।

इसे भी पढ़ें : दो घंटे बंद रही सराफा दुकानें… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बंगाल कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद उप चुनाव कल…

इसे भी पढ़ें : पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, क्या बोले CM सम्राट चौधरी… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार में हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौ’त, सामने आई नई जानकारी… जानें

UP : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...