spot_img

बिहार विधान परिषद उप चुनाव कल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधान परिषद उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल यानी 12 मई को मतदान होगा, जिसमें पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार और राजद गठबंधन प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।

पांच प्रत्याशी मैदान में, मुख्य मुकाबले पर नजर

  • इस उप चुनाव को लेकर दोनों जिलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
  • NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।
  • राजद गठबंधन की ओर से सोनू कुमार राय उम्मीदवार हैं।
  • तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
  • निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, निरंजन कुमार राय और मनोज कुमार उपाध्याय शामिल हैं।
  • चुनाव को लेकर भोजपुर और बक्सर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

6084 मतदाता करेंगे मतदान

  • इस चुनाव में कुल 6084 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
  • कुल मतदाताओं में 2832 पुरुष और 3252 महिला मतदाता शामिल हैं।
  • भोजपुर जिले में 3779 मतदाता वोट डालेंगे।
  • बक्सर जिले में 2305 मतदाता मतदान करेंगे।
  • मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

25 मतदान केंद्र बनाये गये

  • प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
  • कुल 25 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
  • भोजपुर जिले में 14 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
  • बक्सर जिले में 11 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।
  • सभी मतदान केंद्र संबंधित प्रखंड कार्यालयों में स्थित हैं।

बैलेट बॉक्स लेकर रवाना हुये मतदान कर्मी

  • सोमवार को मतदान कर्मी बैलेट बॉक्स और मत पत्र लेकर मतदान केंद्रों के लिये निकले।
  • सभी वाहनों के साथ सुरक्षा के लिये पुलिस बल की तैनाती की गई है।
  • प्रशासन पूरी चुनाव प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
  • सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये गये हैं।
  • बैलेट बॉक्स और मत पत्र ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिये विशेष व्यवस्था की गई है।
  • आदर्श आचार संहिता के पालन के लिये उड़नदस्ता दल, वीडियो निगरानी दल और वीडियो अवलोकन दल का गठन किया गया है।

14 मई को होगी मतगणना

  • मतदान के बाद मतगणना की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
  • मतों की गिनती 14 मई को होगी।
  • मतगणना केंद्र और वज्रगृह राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, आरा में बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, क्या बोले CM सम्राट चौधरी… जानें

इसे भी पढ़ें : बिहार में हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च…

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में ह’त्या, दहशत में रहे मुसाफिर…

इसे भी पढ़ें : अदिति Missing केस, CM हेमंत सोरेन ने पुलिस को दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...