UP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक साल तक सोना नहीं खरीदने के बयान के विरोध में सोमवार को सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर नाराजगी जताई। यूपी के सुलतानपुर के व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा फैसला लागू हुआ तो देशव्यापी हड़ताल और जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। सराफा व्यापार मंडल के नेतृत्व में कारोबारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सराफा दुकानों को बंद रखा गया। विरोध का नेतृत्व सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी ने किया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। कारोबारियों ने कहा कि इससे स्वर्णकार समाज आर्थिक संकट में आ जायेगा।
व्यापारियों ने सरकार से पूछे सवाल
- विरोध के दौरान स्वर्णकार समाज ने सरकार से कई सवाल उठाये।
- जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिये क्या सोना नहीं खरीदना ही एकमात्र विकल्प है।
- उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज ने भी देश के विकास में योगदान दिया है।
- व्यापारियों ने पूछा कि क्या सरकार स्वर्णकार समाज के लिये कोई वैकल्पिक योजना या राहत पैकेज लायेगी।
- उन्होंने कहा कि अगर एक साल तक दुकानें बंद रखनी हैं तो सरकार परिवार, बच्चों की पढ़ाई, गृहकर और जलकर का खर्च उठाये।
आंदोलन की दी चेतावनी
- सराफा कारोबारियों ने आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
- व्यापारियों ने कहा कि यदि स्थिति नहीं बदली तो देशव्यापी हड़ताल की जायेगी।
- जेल भरो आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई।
- विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री त्रिलोकी वर्मा समेत कई व्यापारी शामिल हुये।
इसे भी पढ़ें : बंगाल कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद उप चुनाव कल…
इसे भी पढ़ें : पटना में चलेगी वाटर मेट्रो, क्या बोले CM सम्राट चौधरी… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में हेल्पलाइन और ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में ह’त्या, दहशत में रहे मुसाफिर…







