kohramlive desk : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया हैं। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। कुछ महीने पहले उनके दो ऑपरेशन्स भी हो चुके थे। 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली । उम्र के कारण वह रोजाना शूटिंग पर नहीं जा पाते थे लेकिन वह अभी भी तारक मेहता की टीम का हिस्सा थे। मलाड के जिस हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था, वही उन्होंने आखिरी सांस ली।
Read More :ट्रेनों के इंजन में नहीं है टॉयलेट, जानिये महिला ड्राइवरों की क्या है परेशानी
Read More :दुर्गा पूजा में इन नियमों का रखना होगा ख्याल
तन्मय वखेरिया ने कहा
बागा की भूमिका निभाने वाले तन्मय वखेरिया ने कहा, “मुझे सबसे पहले खबर मिली क्योंकि उनके बेटे ने मुझे शाम 5:45 बजे फोन किया था कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी घनश्याम नायक की हालत में सुधार नहीं हो पाया था। आखिरकार कैंसर के सामने जिंदगी को हार माननी पड़ी और आज शाम 5:30 उन्होंने इस दुनिया से विदा ले लिया” आपको बता दें, घनश्याम नायक उर्फ नट्टू काका जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी के बेहद करीब थे।
उत्सुक थे वापस लौटने के लिए
कीमोथेरेपी के ट्रीटमेंट के बाद भी घनश्याम नायक को विश्वास था कि वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और शूटिंग पर लौट आएंगे। इस दौरान उन्होंने कुछ एपिसोड की शूटिंग भी की थी। 3 महीने पहले जब अपने स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने बात की थी, तब वह तारक के सेट पर वापस आने के लिए उत्साहित थे, उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हूं। इतनी बड़ी समस्या नहीं है। वास्तव में, दर्शक मुझे कल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड में देखने को मिलेंगे। यह एक बहुत ही खास एपिसोड है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें मेरा काम फिर से पसंद आएगा। घनश्याम नायक का कहना था कि वह एक कलाकार हैं और आखिरी दम तक काम करना चाहते हैं उनकी इच्छा थी कि मौत भी उन्हें उनके परफॉर्मेंस के दौरान आएं। हालांकि उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। लेकिन गुजराती और हिंदी एंटरटेनमेंट और थिएटर इंडस्ट्री में उनका योगदान दर्शक हमेशा याद करेंगे।
Read More :फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिये आपके शहर में क्या है रेट
Read More :शिक्षा विभाग में होगी 29 हजार पदों पर बहाली
Read More :Police Constable Recruitment 2021: 2340 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो