spot_img
spot_img
spot_img

T20 WC: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बड़ा कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है। श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली तीसरी टीम आयरलैंड बन गई है।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले की बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 ही रन बना सकी थी। ब्रेंडन किंग ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

आयरलैंड ने की शानदार गेंदबाजी

आयरलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए गैरेथ डेलानी ने 4 ओवर के कोटे में मात्र 16 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे। इसमें कप्तान निकोलस पूरन, रॉवमैन पॉवेल और एविन लुईस के बड़े विकेट शामिल थे। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (37) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 73 रन जोड़े थे। आयरलैंड के सामने विंडीज की गेंदबाजी एकदम फीकी नजर आई। एंड्रयू बालबर्नी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए लोर्कन टकर का साथ अंत तक दिया और आयरलैंड ने यह मैच 9 विकेट से अपने नाम किया। लोर्कन टकर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए, वहीं स्टर्लिंग ने 66 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। स्टर्लिंग ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

आयरलैंड ने यह मैच 15 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड में वेस्टइंडीज का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा। स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने वाली इस टीम को 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद निकलोस पूरन की टीम ने वेस्टइंडीज को जरूर 31 रनों से धूल चटाई थी, मगर सुपर-12 में पहुंचने के लिए उन्हें आयरलैंड को हराना जरूरी थी। बता दें, वेस्टइंडीज 2012 और 2016 में टी20 चैंपियन बन चुकी है।

इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : बेटे को परदेश भेजे जाने से दुखी पिता ने बहू का कर दिया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : CM के निर्देश पर अनधिकृत आवासीय निर्माण नियमित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...