spot_img

CM के निर्देश पर अनधिकृत आवासीय निर्माण नियमित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

10  सदस्यीय अंतर-विभागीय उच्च स्तरीय समिति के गठन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी की अधिसूचना

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्र में किए गए गए अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा इसके लिए  “अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना -2022” का प्रारूप तैयार करने के लिए 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति का गठन किया गया है। विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

समिति इस बाबत विभिन्न राज्यों के आदेश / योजना का अध्ययन करेगी

यह उच्च स्तरीय समिति विभिन्न राज्यों द्वारा अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमित करने को लेकर जो आदेश /योजना बनाई है,  उसका अध्ययन कर झारखंड राज्य के स्थानीय प्राचलों के सापेक्ष “अनधिकृत आवासीय निर्माण को नियमितीकरण करने के लिए योजना- 2022” का प्रारूप तैयार कर नगर विकास एवं आवास विभाग को उपलब्ध कराएगी। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष और सदस्य आवश्यकतानुसार भ्रमण भी कर सकते हैं, ताकि योजना को वास्तविक रूप से प्रभावित करने के तौर-तरीकों का अध्ययन कर प्राप्त विशेष पहलुओं को तैयार किए जाने वाले योजना के प्रारूप में समाहित किया जा सके।

 उच्च स्तरीय समिति के ये हैं अध्यक्ष और सदस्य

नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त, गिरिडीह नगर निगम के नगर आयुक्त, भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख, नगर विकास एवं आवास विभाग के तकनीकी कोषांग के मुख्य अभियंता, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक, योजना विकास विभाग के संयुक्त निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव / उप सचिव और नगर निवेशक सदस्य होंगे।

 मुख्यमंत्री से झारखंड चैंबर्स के सदस्यों  ने की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री से 20 अक्टूबर को राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर राज्य के शहरी इलाकों में बिना नक्शे के निर्मित भवनों और संरचनाओं के  नियमितीकरण करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया था कि इस दिशा में सरकार सकारात्मक पहल करेगी। इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने  त्वरित पहल करते हुए उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग को दिया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @21.10.2022 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें :रांची के बाद लातेहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी

इसे भी पढ़ें :माथे पर हड़िया दारू नहीं सरकार की योजना लेकर जाइए : CM

इसे भी पढ़ें :बंदूक की नोंक पर 5 लाख की लूट… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें :बोरा खोला तो भर गई सूनी गोद…देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित