spot_img
spot_img
spot_img

India में Mid-Size एसयूवी लाएगी सुजुकी, जानें कहां होगा Production

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सुजुकी मोटर कॉर्प के लिए एक मिड-साइज एसयूवी डेवलप कर रही है। स्‍पष्‍ट है कि इसका सीधा मुकाबला दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की एसयूवी से होगा।  यह आज के टाइम में तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट  पर हावी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, नए वाहन का कोड नाम ‘YFG’ है। यह सुजुकी के पॉपुलर ग्लोबल एसयूवी ब्रांड ग्रैंड विटारा पर बेस्ड है।

इसे भी पढ़ें :मैट्रिक-इंटर की परीक्षा अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में

टोयोटा प्लांट में हो सकता है प्रोडक्शन

सुजुकी की इस एसयूवी का प्रोडक्शन 2022 से कर्नाटक में टोयोटा मोटर कॉर्प के प्लांट में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों जापानी कंपनियों के बीच साझेदारी के तहत इंडिया में टोयोटा द्वारा बनाए जाने वाला यह पहला सुजुकी प्रोडक्ट होगा।

दोनों ब्रांड के तहत की जाएगी बिक्री

नई एसयूवी को सुजुकी और टोयोटा दोनों ब्रांड नामों के तहत बेचा जाएगा। एसयूवी के एक मजबूत गैसोलीन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने की संभावना है। इससे दोनों कंपनियां सख्त कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी नॉर्म्स के दूसरे चरण को क्वालिफाई कर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें :चंदवा के होटलों में छापा, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

हुंडई-किआ का है दबदबा

ग्रैंड विटारा बेस्ड एसयूवी को भारत लाने के साथ ही सुजुकी मिड साइड एसयूवी सेगमेंट में गैप को भरना है, जहां हुंडई और किआ अपनी क्रेटा और सेल्टोस के साथ सेगमेंट पर दबदबा बनाए है। सुजुकी की यूनिट, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, एस-क्रॉस क्रॉसओवर को बेचती है, लेकिन इसे अभी भी बड़े पैमाने पर ग्राहक द्वारा स्वीकार किया जाना बाकी है।

इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी

उल्‍लेखनीय है कि अपनी सस्ती, फ्यूल एफिशिएंट छोटी कारों की विशाल रेंज की बदौलत, मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हुंडई, हालांकि अपने हुंडई और किआ ब्रांडों के तहत बेचे जाने वाले कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी के साथ एसयूवी सेगमेंट पर हावी है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और एमजी मोटर इंडिया जैसे अन्य निर्माता भी इस साल मिड-साइज सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट लांच करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें :Indian Time के अनुसार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे बाइडेन

हुंडई और किआ की कुल हिस्सेदारी 44 फीसदी

पिछले साल इंडिया के एसयूवी बाजार में हुंडई और किआ की कुल हिस्सेदारी 44 फीसदी है, जबकि मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत रही। एसयूवी को हैचबैक और छोटी सेडान की तुलना में अधिक लाभदायक माना जाता है।

2020 में एसयूवी सेगमेंट में रही 6 प्रतिशत की गिरावट

एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में अन्य सेगमेंट की तुलना में सबसे कम 6 फीसदी की गिरावट एसयूवी सेगमेंट में रही। दिसंबर 2020 में 7,06,936 एसयूवी बिकीं। 2019 इसी अवधि के दौरान 7,54,903 एसयूवी बिकी थीं। अन्य वाहनों की तुलना में एसयूवी की मांग में तेजी रही। एसयूवी की कुल हिस्सेदारी 29 फीसदी रही, जो 2019 की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...