spot_img
spot_img
spot_img

CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा में लिया जाएगा बायोमेट्रिक Attendance 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • किसी के बदले कोई और नहीं दे सकेगा एग्‍जाम

कोहराम लाइव डेस्क : अब किसी के बदले कोई और परीक्षा नहीं दे सकता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने की तैयारी है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 में इसे लागू किया जाएगा। इससे ऐसे छात्रों को पकड़ना आसान हो जाएगा, जो दूसरों के बदले परीक्षा में शामिल होते हैं। उल्‍लेखनीय है कि NIOS द्वारा 2018 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से इसे लागू किया गया था। ऐसे में परीक्षा के दौरान कई फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इसे देखकर अब CBSE और ICSE इसे शुरू कर रहे हैं।

NIOS के क्षेत्रीय निदेशक चुन्नू प्रसाद ने कहा, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बायोमेट्रिक अटेंडेस लिया जाता है। इससे कई ऐसे छात्रों को पकड़ा गया, जो दूसरों के बदले परीक्षा दे रहे थे। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम का भारद्वाज का कहना है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस से फ्लाइंग और फर्जी छात्रों को पकड़ा जाएगा। इससे पहले की अपेक्षा परीक्षा को कदाचार मुक्त किया जायेगा। गलत तरीके से परीक्षा देने वालों को पकड़ा जा सकेगा।

शक होने पर आधार नंबर से अटेंडेंस का होगा मिलान

बोर्ड की मानें तो 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा। परीक्षार्थियों को हॉल में बैठाने के बाद अटेंडेस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में अगर किसी परीक्षार्थी पर वीक्षक को शक होगा तो वह छात्र के आधार नंबर से अटेंडेंस का वहीं मिलान करेंगे।

इसे भी पढ़ें : क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां है सुनहरा मौका

अब तक फोटोग्राफ से होती थी पहचान

अभी तक परीक्षार्थियों की पहचान उनके एडमिट कार्ड में लगे हुए फोटोग्राफ से की जाती थी। अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस से छात्रों को पहचानने में सहूलियत होगी। हॉल में ही आधार नंबर से अटेंडेंस को मिलाया जाएगा। अगर परीक्षार्थी गलत निकला तो उसे परीक्षा केंद्र पर ही पकड़ा जा सकेगा।

परीक्षा में पकड़े जाते हैं कई मुन्ना भाई 

बिहार बोर्ड,CBSE या ICSE की परीक्षा के दौरान कई फर्जी छात्र पकड़ में आते हैं। मैनुअल अटेंडेंस के कारण कई बार वीक्षक को धोखा देकर वे परीक्षा में शामिल होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर साल डेढ़ से दो हजार तक फर्जी छात्र बिहार बोर्ड की परीक्षा में पकड़े जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Social Media के माध्‍यम से स्‍टूडेंट्स से रूबरू हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री, जानिए क्‍या कहा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...