लातेहार : चंदवा के होटलों में श्रम विभाग और सीडब्लूसी ने मारा छापा। होटलों में काम कर रहे दो बाल श्रमिक मुक्त कराए गए। बाल मजदूरी रोकथाम को लेकर हुई कार्रवाई। छापामारी के दौरान रांची-डालटनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे संचालित एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे दो बच्चों को छुड़ाया गया। बच्चों को आवश्यक कार्रवाई के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्य को सौंप दिया गया। इस बीच रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
बाल मजदूरी रोक को लेकर सख्त है प्रशासन
लातेहार श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार राज्य में बाल मजदूरी रोक को लेकर सख्त है। उन्होंने बताया कि बाल मजदूरी कराने वाला रेस्टोरेंट संचालक पर नियम के तहत कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में






