spot_img
spot_img

Indian Time के अनुसार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे बाइडेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सिर्फ 35 शब्दों में पद की शपथ लेंगे अमेरिका के 46 वें राष्‍ट्रपति

कोहराम लाइव डेस्क : 20 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े दस बजे अमेरिका को 46वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। डेमोक्रेट जोसेफ आर बाइडेन जूनियर यानी जो बाइडेन (78) अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में होगा। बाइडेन सिर्फ 35 शब्दों में पद की शपथ लेंगे। कोरोना वायरस की वजह से समारोह इस बार हमेशा की तरह भव्य नहीं होगा। एक हजार से 1200 लोग ही शपथ ग्रहण में हिस्सा ले पाएंगे। सभी मेहमानों के लिए सख्त हेल्थ प्रोटोकॉल रहेगा।

इसे भी पढ़ें :Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां बरत रही हैं ज्यादा एहतियात

यह पहली बार होगा कि अमेरिका में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अमेरिकियों से ही खतरा महसूस किया जा रहा है। 7 जनवरी को इलेक्टोरल वोट की काउंटिंग के दौरान कैपिटल हिल्स के अंदर और बाहर हिंसा हुई थी। उस वक्त ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी। लिहाजा अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा एहतियात बरत रही हैं।

चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

चीफ जस्टिस जॉन जी रॉबर्ट जूनियर कैपिटल हिल्स के वेस्ट फ्रंट पर बाइडेन को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ‘इनॉगरल स्पीच’ देंगे। इसमें अमेरिकी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगे। स्पीच के बाद सैन्य टुकड़ी की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा के साथ ही फोन पर करता है ‘गंदी-गंदी’ बात

जेनिफर लोपेज की म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी

सिंगर लेडी गागा नेशनल एंथम गाएंगीं। इवेंट में जेनिफर लोपेज का भी म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगा। इसके बाद बाइडेन और वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ‘प्रेसिडेंट एस्कॉर्ट’ में कैपिटल हिल से व्हाइट हाउस जाएंगे।

सेरेमनी में शामिल नहीं हो रहे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप सेरेमनी में शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी जगह उपराष्ट्रपति माइक पेंस शिरकत करेंगे। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा भी आ रहे हैं। वॉशिंगटन के एक थिंकटैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूट के फैलो एलेन कामार्क का कहना है कि पेंस का आना सबसे अहमियत रखता है। पेंस लोगों को ये समझाना चाहते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी सिर्फ ट्रम्प के दायरे में सिमटी नहीं है।

इसे भी पढ़ें :सौतेली मां से Mobile के लिए मांगे 10 हजार रुपये, नहीं मिला तो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...