लातेहार : Bihar जा रही 1150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त : पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। 1,150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। शराब 407 ट्रक में ले जाया जा रहा था। शराब को छिपाने के लिए ट्रक के फर्श में बॉक्स बनाया गया था। रांची-डालटनगंज रोड के चंदवा के वन क्षेत्र स्थित नाका नंबर-1 के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर रांची का
गिरफ्तार ड्राइवर रांची का रहने वाला है और उसका नाम अशरफ अली अंसारी है। उसने पुलिस को बताया कि शराब को रांची से बिहार ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की तस्करी के लिए ट्रक चंदवा थाना क्षेत्र से होकर निकलने वाला है।
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां से Mobile के लिए मांगे 10 हजार रुपये, नहीं मिला तो…
Bihar जा रहा ट्रक के अंदर फर्श पर बनाया था बॉक्स
फिर पुलिस ने ट्रक रुकवाया और इसकी तलाशी ली। शुरू में कुछ भी नहीं मिला। ट्रक ऊपर से खाली ही लगा। शक होने पर ठीक से जांच की गई तो पता चला कि ट्रक के फर्श में बॉक्स बना हुआ है। जब बॉक्स को खुलवाया तो शराब की बोतलें जब्त की गईं।
इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में









