Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। कोलकाता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में मौजूद रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। इसके साथ ही शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर औपचारिक मुहर लग गई। खबर है कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
इससे पहले अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर पार्टी नेताओं के साथ सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अहम बैठकें कीं। सूत्रों के मुताबिक, नये मंत्रिमंडल के गठन, विभागों के बंटवारे और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी मंथन हुआ। भाजपा ने अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया है। इधर, शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। करीब 50 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने इस बार 206 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।
इसे भी पढ़ें : मां के सामने ही बेटे का माथा कु’चल गया हाइवा, दहला ओरमांझी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथ ग्रहण में झारखंड के इन दिग्गजों को मिला न्योता… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में लाठीचार्ज, हजारों उतरे सड़क पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…
इसे भी पढ़ें : मौसम बदलने की चेतावनी, “सुपर अल-नीनो” से बढ़ सकता है खतरा…







