spot_img

राजधानी में लाठीचार्ज, हजारों उतरे सड़क पर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : TRE-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने और BPSC नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर शुक्रवार को पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। पटना कॉलेज से निकला विरोध मार्च जैसे ही जेपी गोलंबर पहुंचा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र-छात्रायें घायल हो गये। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में हजारों अभ्यर्थी BPSC कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से TRE-4 वैकेंसी का इंतजार कराया जा रहा है। शिक्षा मंत्री और BPSC बार-बार जल्द विज्ञापन जारी करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

अभ्यर्थियों ने कहा कि फरवरी में BPSC ने अधियाचना मिलने की बात कहकर जल्द विज्ञापन जारी करने का नोटिस भी जारी किया था, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार देरी से हजारों युवाओं की उम्र सीमा समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं हुआ, तो आंदोलन और बड़ा होगा।

 

इसे भी पढ़ें : सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

इसे भी पढ़ें : मौसम बदलने की चेतावनी, “सुपर अल-नीनो” से बढ़ सकता है खतरा…

इसे भी पढ़ें : चार महीने तक बेटी का श’व घर में छिपाये रखा, पिता छिड़कता रहा परफ्यूम…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 7 जिलों को लोड शेडिंग से मिलेगा बड़ा सुकून…

इसे भी पढ़ें : टी20 कप्तान बने बेटी के पिता, कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...