सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रफ्तार, रॉयल लुक और भारी आवाज Harley Davidson का नाम सुनते ही बाइक प्रेमियों की धड़कन तेज हो जाती है। लेकिन अब यह सपना पहले से ज्यादा करीब आने वाला है। Harley Davidson अपनी नई बाइक Sprint को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कंपनी की अब तक की सबसे सस्ती बाइक मानी जा रही है। सबसे खास बात यह है कि इस दमदार क्रूजर को भारत में Hero Motocorp तैयार करेगी। यानी अब “देसी मिट्टी” में विदेशी अंदाज वाली Harley बनेगी। कंपनी ने Sprint का जो शुरुआती स्केच जारी किया है, उसने बाइक प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है। जहां X440 के डिजाइन को लेकर कुछ फैंस थोड़े निराश दिखे थे, वहीं नई Sprint पुराने Harley वाले असली क्रूजर स्टाइल में वापसी करती नजर आ रही है। लंबी बॉडी, लो सीट और भारी रोड प्रेजेंस, पहली नजर में ही यह बाइक “क्लासिक Harley फील” देती है। उम्मीद की जा रही है कि Harley Davidson Sprint 440 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के बाद 2026 के आखिर तक भारत में बिक्री के लिये उतार दिया जायेगा। फिलहाल Harley की X440 सीरीज की कीमत लगभग 2.35 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में नई Sprint को कंपनी और ज्यादा आकर्षक कीमत पर ला सकती है।

लो सीट, दमदार स्टाइल

नई Sprint 440 को खास तौर पर आरामदायक और आसान राइडिंग के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसकी सीट मौजूदा 440 मॉडल्स से कम ऊंचाई वाली होगी, जिससे नये और कम हाइट वाले राइडर्स को बड़ी राहत मिलेगी। स्केच के मुताबिक, आगे बड़ा व्हील, पीछे छोटा व्हील, लंबा और लो-राइडिंग डिजाइन इसे बिल्कुल पुराने अमेरिकन क्रूजर जैसा लुक देता है। नई Sprint में वही 440cc सिंगल सिलिंडर इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा X440 में दिया गया है। यह इंजन लगभग 27hp की पावर, 38Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक यह बाइक दमदार परफॉर्मेंस देने को तैयार होगी। कंपनी इस बाइक में प्रीमियम फीचर्स भी दे सकती है। माना जा रहा है कि इसमें Ride-by-wire, Traction Control बेहतर फिट और फिनिशिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

भारत में बनेगी, दुनिया में दौड़ेगी

Hero Motocorp और Harley Davidson की साझेदारी के बाद यह पहली मेड-इन-इंडिया Harley होगी, जिसे दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जायेगा। इस खबर के बाद भारतीय बाइक प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। रांची से लेकर मुंबई तक सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि “अब Harley सिर्फ अमीरों का सपना नहीं रहेगी।”

 

इसे भी पढ़ें : मौसम बदलने की चेतावनी, “सुपर अल-नीनो” से बढ़ सकता है खतरा…

इसे भी पढ़ें : चार महीने तक बेटी का श’व घर में छिपाये रखा, पिता छिड़कता रहा परफ्यूम…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 7 जिलों को लोड शेडिंग से मिलेगा बड़ा सुकून…

इसे भी पढ़ें : टी20 कप्तान बने बेटी के पिता, कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी…

इसे भी पढ़ें : अस्पतालों में 1200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...