spot_img

मां के सामने ही बेटे का माथा कु’चल गया हाइवा, दहला ओरमांझी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kavita Chaudhary) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक मां के सामने उसके जिगर के टुकड़े को कुचल दिया गया। ओरमांझी गांव के अमित कुमार वर्मा के 5 साल के बेटे शशांक कुमार की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शशांक माउंट कार्मेल स्कूल में UKG का छात्र था। बताया गया कि स्कूल खत्म होने के बाद शशांक अपनी मां के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। घर से कुछ ही मीटर पहले NH-20 पर पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम सड़क किनारे जा गिरा और हाइवा का पिछला चक्का उसके सिर को कुचलते हुये फरार हो गया। मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां को हाथ, पैर और सिर में हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पिस्का स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शशांक के पिता अमित कुमार वर्मा भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में जमशेदपुर में पोस्टेड हैं। हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बच्चे के शव के साथ NH-20 को घंटों जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि ओरमांझी थाना चौक और शंकर चौक के पास लगातार हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया। ग्रामीणों ने मांग की कि स्कूल टाइम में पुलिस की तैनाती हो, सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाये और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। लोगों ने आरोप लगाया कि सर्विस रोड पर गाड़ियां पार्क कर दी जाती हैं और निर्माण सामग्री रखे जाने से आवागमन प्रभावित होता है। घटना की सूचना पर ओरमांझी थानेदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना था कि वे मुआवजे के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब दोपहर 11:40 बजे हुये इस हादसे के बाद लंबे समय तक सड़क जाम रही, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि NH के अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। काफी देर बाद संपर्क होने पर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आखिरकार जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद जाम हटाया गया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां के सामने ही बेटे का माथा कुचल गया हाइवा, दहला ओरमांझी… देखें वीडियो

 

इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथ ग्रहण में झारखंड के इन दिग्गजों को मिला न्योता… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में लाठीचार्ज, हजारों उतरे सड़क पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सबसे सस्ती Harley Davidson Sprint की एंट्री तय, Hero बनायेगी भारत में…

इसे भी पढ़ें : मौसम बदलने की चेतावनी, “सुपर अल-नीनो” से बढ़ सकता है खतरा…

इसे भी पढ़ें : चार महीने तक बेटी का श’व घर में छिपाये रखा, पिता छिड़कता रहा परफ्यूम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...