spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SUV Mahindra XUV500 बेहतर लुक, फीचर्स के साथ 2021 में लॉन्च

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली: 2021 Mahindra XUV500  बेहतर लुक, फीचर्स और कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव के साथ इस 7 सीटर एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा अपनी पॉप्युलर एसयूवी XUV500 को नए अवतार में पेश करने जा रही है, जो कि हाल ही में इस suv को टेस्टिंग के दौरान देखा गया।  जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बेहतर डिजाइन के साथ लोगों को लुभाने वाली है।

Mahindra XUV500 में ADAS सिस्टम के साथ

यह भारत की सबसे कम दाम की एसयूवी होगी, इस मेड इन इंडिया कार की सबसे खास बात ये होने वाली है कि जिसमें Level 1 Autonomous Technology यानी अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लगा है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव लाजवाब और जोखिमविहीन हो जाता है। बीते दिनों एमजी ने ग्लॉस्टर में इस टेक्नॉलजी को इंट्रोड्यूस किया था और ग्लॉस्टर की कीमत एक्सयूवी500 के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Mahindra XUV500 में धांसू इंटीरियर

न्यू जेनरेशन Mahindra XUV500 के इंटीरियर की झलक दिख गई है, जिसके मुताबिक इस एसयूवी के इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसका इंटीरियर डुअल टोन होगा। साथ ही इसका सेंटर कंसोल और डैशबोर्ड भी काफी अलग और प्रीमियम दिखता है। नई महिंद्रा एक्सयूवी500 में मर्सिडीज जैसा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट है, जो कि काफी प्रीमियम लुक में है। इस एसयूवी के टॉप सेगमेंट में इन्फोटेनमेंट सिस्टम में कई धांसू फीचर्स हैं। इस कार में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक भी है, जिसकी मदद से बटन के साथ ब्रेक लगा सकते हैं।

Mahindra XUV500 में पावरफुल इंजन

नई Mahindra XUV500 2021 में नए डिजाइन वाली स्पोर्टी all black alloy wheels हो सकती है। इसके साथ ही 2.0L mStallion इंजन हो सकता है, जो कि टर्बोचार्जर और डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नॉलजी से लैस है। यह इंजन 190bhp की पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके साथ ही यह कार ज्यादा पावरफुल 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ भी आ सकती है, जो 180bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इस कार में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

इतनी हो सकती है कीमत

नई महिंद्रा XUV500 2021 में कई धांसू फीचर्स हैं, जिससे यह कार मौजूदा कार के मुकाबले काफी पावरफुल दिखेगी, चाहे वह फ्रंट और रियर लुक के मामले में हो या पावर के मामले में। इस कार की कीमत 13-20 लाख रुपये के करीब हो सकती है और इसकी टक्कर एमजी हेक्टर प्लस, जीप कंपस और टाटा की आने वाली कार टाटा ग्रैविटास से होगी।

इसे  भी पढ़ें :बंगाल में गरजे अमित शाह, कहा- 200 से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे

इसे  भी पढ़ें :Oppo ने भारत में लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानें फीचर और प्राइस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...