spot_img

Hair Fall से परेशान हैं तो करें प्याज के तेल का इस्तेमाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अगर आप ठंड के मौसम में Hair Fall से परेशान हैं। ठंड का मौसम शुरू होते ही हमारी स्किन फटने लगती है, होंठ फटते हैं। साथ ही Hair Fall भी स्वाभाविक है। इसका कारण है आज के समय में जीवन शैली में बदलाव…।

घने और लंबे बालों के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ऐसा नहीं कि केवल महिलाएं…पुरुष भी बालों को लेकर सजग रहते हैं और चाहते हैं कि उनके सिर के बाल भी कम ना हों। हालांकि क्या आप ये जानते हैं कि प्याज बालों के लिए वरदान से कम नहीं होता है जो आपके किचन में हमेशा रहता है।

Hair Fall का रामबाण इलाज है प्याज 

कई रिचर्स से यह बात सामने आई है कि प्याज बालों की जड़ो को मजबूत करने का काम करता है। यदि आप प्याज का तेल लगाएंगे तो बालों का ग्रोथ आपको खुद बा खुद नजर आने लगेगा। aघने बालों के लिए प्याज का तेल उपयोग करेंगे तो इसका लाभ आपको दिखेगा।  आइए आपको बताते हैं प्याज का तेल बनाने का आसान तरीका और इसके इस्तेमाल का सही तरीका…

इसे भी पढ़ें : Weight करें कम, बिना चावल छोड़े #RiceLovers

ऐसे बनाएं प्याज का तेल

प्याज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज का रस लें।
-प्याज का रस निकालने के लिए आप ग्राइंडर का उपयोग कर सकते हैं।  आप पहले एक पैन में नारियल तेल डालें और तेल में प्याज का रस डाल दें।
-इसे अच्छी तरह से मिला लें फिर ठंडा होने के बाद इसे छलनी से छानकर अलग से निकाल दें।
-इस तेल को आप 6 महीने तक इस्तेमाल में ला सकते हैं।

उपोग करने का तरीका

-पहले आप बालों को दो भाग में बांट लें।
-इसके बाद आप तेल लें और अपने बालों की जड़ो में हल्के हाथों से लगाएं।
-हल्के हाथ से बालों को मसाज करें।
-थोडी देर बाद अपने बालों से आप तेल को अच्छे से सैंपू करके निकाल लें।

प्याज के फायदे

-प्याज का तेल बालों की गहराई से कंडीशनर करने का काम करता है।
-इसका उपयोग करने से बालों का रुखापन दूर होता है।
-प्याज के तेल से बालों की जड़े भी मजबूत हो जाती है।
-प्याज का तेल डैंड्रफ को भी दूर करता है।
-इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Confusion सिर्फ कमजोरी नहीं, हार का कारण भी है

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...