spot_img
spot_img
spot_img

बिहार विस चुनाव के लिए voting जारी, नीतीश ने की ये अपील

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए voting जारी है। ताजा आंकड़ा के अनुसार 11 बजे तक 19.74 फीसदी voting हुई। अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 78 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी चरण में सिमरी बख्तियारपुर और मधेपुरा सीट पर भी मतदान हो रहा है। सिमरी बख्तियारपुर से विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : # Crime : जायदाद को लेकर पत्‍नी के सामने ही पति को काट डाला

voting के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 78 सीटों पर मतदान है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। वोट करें। आपका एक वोट बिहार में विकास की गति को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बनाएगा।

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : यात्रियों को राहत : 8 नवंबर से दौड़ने लगेगी अंतरराज्‍यीय बसें

मुजफ्फरपुर और सुपौल में मतदानकर्मी की मौत  

मुजफ्फरपुर और सुपौल में मतदान करा रहे मतदानकर्मियों की मौत हो गई। सुपौल के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कन्या मध्य विद्यालय पर पदस्थापित एक मतदान कर्मी सदानंद राय अस्थमा के मरीज थे, जिनकी मौत हो गई। वहीं मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग ऑफिसर की हर्ट अटैक से मौत हो गई। औराई विधानसभा क्षेत्र के कटरा प्रखंड के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 190 पर पोलिंग ऑफिसर केदार राय की हर्ट अटैक से मौत हो गई। वह सिंचाई विभाग में थे। पोलिंग ऑफिसर की मौत से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपको बता दें कि 15 जिलों की 78 सीटों के लिए तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा सरकार के 11 मंत्रियों -विजेन्द्र प्रसाद यादव, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेन्द्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा सहित 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...