spot_img

Kangana ने रेगिस्तान में रहने वाली महिलाओं की तारीफ में डाला पोस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : Kangana Ranaut बॉलीवुड की उन सेलेब्स में से हैं, जो अपनी बात लोगों के सामने रखने से कोई संकोच नहीं करती हैं। वह विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाती रहती हैं, जिसकी तारीफ उनके फैंस भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रेगिस्तान में रहने वाली महिलाओं की तारीफ की है।

मरु क्षेत्र की महिलाओं जैसी बनिए

Kangana ने ट्विटर पर लिखा, रेगिस्तान की महिलाओं के लिए तारीफ का पोस्ट, बेरंग और वंचित इलाके से उन्होंने जीवन निकाला, जीवन बचाने और खाना बनाने के लिए पानी संरक्षित करने के कई तरीके विकसित किए। सबसे खास बात वे गाती और नाचती भी हैं, वे कैक्टस की तरह जीवन जीती हैं, लेकिन गुलाब की तरह दिखती हैं, एक रेगिस्तानी महिला बनिए।

‘तेजस’ की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं  Kangana

उन्होंने हाल ही में अपने भाई करण की शादी अटेंड की थी। इसके कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आए थे। कंगना ने जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। साथ ही कंगना ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखाई देंगी। वह फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा के साथ कुछ तस्वीरें और डिनर के दौरान मस्ती का वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा कंगना के खाते में फिल्म ‘धाकड़’ भी है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 14 में नया धमाका, होगी जैस्मिन के बॉयफ्रेंड की एंट्री

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।