Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गिरिडीह में कहा कि भाजपा बांटने और काटने में जुटी है। भाजपा के सांसद संथाल को झारखंड से काटने की बात कहते हैं, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे का नारा देते हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन सभी को एक साथ जोड़कर चलने में विश्वास रखती है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि प्रथम चरण का जो चुनाव हुआ है, उसमें 38 सीट इंडिया गठबंधन की झोली में आना तय है। दूसरे चरण में 30 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी चुनाव हार रही है, वहीं, पूर्व CM चंपई सोरेन भी हार रहे हैं। बाबूलाल मरांडी हार जायेंगे। झारखंड में इंडिया गठबंधन के पास मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन का चेहरा है, लेकिन NDA के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा ही नहीं है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को खरीद लिया है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को भाजपा के द्वारा पहले धमकी दी गई, फिर फंसाने की बात कही गई और फिर लालच दिया गया।
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”







