Kohramlive : मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और अस्थिर स्थिति को देखते हुये केंद्र सरकार ने अफस्पा (विशेष शक्तियां अधिनियम) लागू कर दिया है। यह मणिपुर के छह थाना क्षेत्रों में लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत किसी क्षेत्र को ”अशांत” घोषित किया जाता है, जिससे सुरक्षा बलों को वहां प्रभावी रूप से कार्रवाई करने में सुविधा मिलती है। इन क्षेत्रों में जिरिबाम, इंफाल के सेकमई और लमसाई, कांगपोकपी के लेइमाखोंग एवं बिष्णुपुर के मोइरंग क्षेत्र शामिल है, जहां हाल ही में हिंसा हुई थी। यहां याद दिला दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादी मारे गये। काले रंग के कपड़े पहने हुये ये उग्रवादी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। उन्होंने जिरिबाम जिले के एक थाने और एक CRPF कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। वहीं, एक रोज बाद उग्रवादियों ने जिरिबाम के छह नागरिकों का अपहरण किया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बीते साल मई से राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों बेघर हो चुके हैं। कुकी और मेइती समुदाय में खूनी संघर्ष जारी है।
इसे भी पढ़ें :इन जिलों में घना कोहरा, कैसा रहेगा ठंड का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :कोचिंग सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिये बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक
इसे भी पढ़ें :‘बिजली बिल न चुकायें तो घरों में आग लगा दो’ ऐसा फरमान देकर फंस गये…
इसे भी पढ़ें :IG होमकर जता गये उनमें कितना है दमखम
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें















