Delhi : दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में आप के प्रत्याशी महेश कुमार ने बाजी मार ली। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी किशन लाल को मात दी। महेश कुमार को 133 वोट मिले, वहीं भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले। दो वोट रद्द हुये। वहीं, आम आदमी पार्टी को अपने कोटे से 10 वोट कम मिले। आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल और कांग्रेस के सात पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, कांग्रेस की पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा देते हुये आप को समर्थन देने का ऐलान किया। इस्तीफा पत्र में लिखा है कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। दिल्ली के चुने गये नये मेयर महेश कुमार करोलबाग विधानसभा क्षेत्र के देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद हैं। महेश ने डीयू के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है। यहां याद दिला दें कि दिल्ली को हर साल एक नया मेयर मिलता है। MCD नियमों के अनुसार, दिल्ली में हर साल महापौर के चुनाव होते हैं। पहला कार्यकाल महिलाओं के लिये, दूसरा ओपन कैटेगरी के लिये, तीसरा आरक्षित श्रेणी के लिये और आखिरी दो कार्यकाल फिर से ओपन कैटेगरी के लिये निर्धारित हैं।
इसे भी पढ़ें :इन जिलों में घना कोहरा, कैसा रहेगा ठंड का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :कोचिंग सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिये बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक
इसे भी पढ़ें :‘बिजली बिल न चुकायें तो घरों में आग लगा दो’ ऐसा फरमान देकर फंस गये…
इसे भी पढ़ें :IG होमकर जता गये उनमें कितना है दमखम
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें













