Bihar : मधुबनी के झंझारपुर में आज दिन के उजाले में जेलकर्मी मनोरंजन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। लगभग 36 साल के जेलकर्मी को बिल्कुल करीब से गोली मारी गई। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये। वहीं, पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा और नारेबाजी की। बेखौफ अपराधियों ने जेलकर्मी को नगर परिषद अध्यक्ष बबिता शर्मा के घर के पास गोली मारी। खून से लथपथ मनोरंजन कुमार को नगर परिषद के अध्यक्ष बबिता शर्मा के पति बबलू शर्मा ने अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जेलकर्मी की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। हत्यारों की खोज में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थी।
इसे भी पढ़ें :कोचिंग सेंटर्स के लिए केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन… जानें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के लिये बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक
इसे भी पढ़ें :‘बिजली बिल न चुकायें तो घरों में आग लगा दो’ ऐसा फरमान देकर फंस गये…
इसे भी पढ़ें :IG होमकर जता गये उनमें कितना है दमखम
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना आपका WhatsApp हो जायेगा हैक











