Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 8111 करोड़ 77 लाख का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। इस दौरान भाजपा विधायक सदन में मौजूद नहीं थे। वे दो बजे सत्र शुरू होने से पहले ही वॉकआउट कर गये थे। वहीं, विधायक लंबोदर महतो के कटौती प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। अनुपूरक बजट की जरूरतों को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में रखा।
उन्होंने कहा कि लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह जरूरी है। अभी झारखंड उन राज्यों में है जिसने राजकोषीय घाटा कम करने में सफलता हासिल की है। सरकार हर बेघर को घर देने के लिए अबुआ आवास स्कीम लेकर आयी है। बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले योजना उपयोगी साबित हो रही है। महिलाओं, लड़कियों की सामाजिक स्थिति से भी किसी समाज की पहचान होती है। मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि द्वितीय अनुपूरक बजट से राज्य की वित्तीय स्थिति पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : चीन में भूकंप से तबाही, कईयो की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की रेड
इसे भी पढ़ें : सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह कंपनी… जानें
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, रांची पुलिस ने क्या किया हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें










