spot_img

जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, रांची पुलिस ने क्या किया हाल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की अरगोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 5 शातिर चोरों को धरा है। इनके नाम सुभाष कुमार, रवि लोहरा, राहुल उर्फ श्रीकेष, तबरेज अंसारी और सूरज करकेट्टा बताये गये। पुलिस ने इनके पास से तीन स्कूटी, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। जहां-तहां से बेकटके बाइक टपा लेना और औने-पौने दाम में खपा देना इन चोरों की फितरत। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुरी चौक में दो अपराधी चोरी की बाइक और स्कूटी बेचने के लिए घूम रहे हैं। मिली सूचना पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में एक टीम गठित की गई। हटिया डीएसपी राजा मित्रा और अरगोड़ा थानेदार बृज कुमार ने टीम के साथ बताये गये ठिकाने पर पहुंचे। पुलिस को देख दो शख्स भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर दबोच लिया। ये दोनों सुभाष कुमार और रवि लोहरा थे।

पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि दोनों गाड़ी चोरी की है, जिसे हरमू हाउसिंग कॉलोनी एवं भारत माता चौक से चुराया गया था। गाड़ियों को बेचने के लिए घूम रहे थे। बाइक उड़ाने और उसे बेचने में इमली चौक का सूरज केरकेट्टा, डीपाटोली का राहुल उर्फ श्रीकेश और इलाहीनगर का तबरेज अंसारी इनका साथ देता है। इन तीनों को भी दबोच लिया गया है। इनके निशानदेही पर और 04 बाइक बरामद किया गया। अधिकतर चोरी अरगोड़ा थाना एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में किया करते थे।

इसे भी पढ़ें : गोमो की बेटियों ने बिहार में किया कमाल… देखें

इसे भी पढ़ें : UPSSSC में कई पदों पर निकली वेकैंसी… जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : जेई के बेटे की बर्थ डे पार्टी में दनादन चली गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में एन’काउंटर, रंका थानेदार को लगी गोली…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शीतलहरी शुरू, जानें कब से…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...