कोहराम लाइव डेस्क: गन्ने के रस में जरूरी मात्रा में काइब्रोहाइड्रेट्स, प्रोटीन,और एनर्जी ड्रिंक में मिलने वाले सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। गन्ने के रस को हर किसी को पीना चाहिए। इससे सेहत अच्छी बनी रहती है। गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गन्ने के रस से हड्डियां मजबूत बनती हैं और दांतों की समस्या भी कम होती है। गन्ने के रस के पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को भी सही रखते हैं।गन्ने का रस हर वक्त थकान, सांस फूलना और शरीर में दर्द रहने जैसी दिक्कतों को कम करता है।
इसे भी पढ़ें :स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाता है Avocado
आइए जानते है गन्ने के रस के अनेक फायदे
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
कमजोरी महसूस करना, बार -बार बीमार पड़ जाना, हर वक्त थकान लगना, जरा-सी मेहनत करने से सांस फूलना और शरीर में दर्द रहने जैसी अगर दिक्कतें हो तो गन्ने का रस जरूर पीना चाहिए।
शुगर कंट्रोल में करे मदद
sugarcane स्वाद में मीठा और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है। इसके कम ग्लाइसीमिक इंडेक्स की वजह से यह डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा होता है।
बुखार में फायदेमंद
बच्चे हों या बड़े, बुखार से गर्म शरीर का तापमान कम करने में गन्ने का रस बड़ा फायदेमंद है, खासकर बच्चों को। इसका रस शरीर में प्रोटीन की हानि को कम करता है, जिससे बुखार में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें :नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing
वजन कम करने में मददगार
गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है। इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है।
पाचन को ठीक रखने में मददगार
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गन्ने का रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।
एसिडिटी से दिलाए राहत
जो लोग पेट में बार-बार होने वाली एसिडिटी से परेशान हैं, गन्ने का रस का सेवन करें। पेट की जलन को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें :Immunity Power बढ़ाना है तो खाएं मुली के पत्ते
पीलिया में दे राहत
सदियों से पीलिया से पीड़ित मरीजों को गन्ने का रस दिया जाता है, क्योंकि इसका जूस पीलिया के कारण लिवर को प्रभावित करने वाला बिलीरुबिन नामक तत्व को कम करता है, जिससे लिवर धीरे-धीरे मजबूत बनता है।
त्वचा में निखार लाता है गन्ने का रस
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड पदार्थ होता है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है। त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है, मुहांसों को कम करने में मदद करता है, त्वचा के दाग कम करता है।
ह्रदय रोगों से बचाव
गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर कम होता है। इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव अच्छा रखता है।
किडनी की पथरी को ठीक करने मे सहायक
पथरी तभी बनती है जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लगातार पानी की कमी को पूरा करने से यह ठीक भी हो जाती है। इसे गायब करने के लिये रोज गन्ने का रस पीना चाहिए ,क्योंकिे यह स्टोन को तोड़ कर उसे घुला देता है।
इसे भी पढ़ें :बढ़ती उम्र में Immunity बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं चिया सीड्स












