spot_img
spot_img

नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: सेहत की एनर्जी सूरत को स्‍मार्ट और आकर्षक बनाती है। सूरत यदि खिल-खिली और तरोताजा लगे, तो सेहत के साउंड होने का पता चलता है। जीवन के सुख-दुख एक ही सिक्‍के दो पहलू हैं। सुख बताता है कि वह स्‍थायी नहीं है और दुख बताता है कि वह जाने के लिए आया है। दुख में हंसी गायब होना ठीक नहीं। सुख-दुख को एक भाव से लेने का उपदेश भगवान बुद्ध ने भी दिया है। सुख की भूख और दुख की चिंता से दूर रहकर भीतर-बाहर हंसी बनाए रखें। यह हंसी आपके स्‍वास्‍थ (Health) के लिए एक टॉनिक के समान है। अंग्रेजी में भी कहा जाता है, ‘लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन’। चेहरे की एक हंसी कई इलाजों के बराबर मानी जाती है। हंसने से सेहत और सूरत दोनों ही अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें :Immunity Power बढ़ाना है तो खाएं मुली के पत्ते

जवान दिखना है, तो दिल खोलकर हंसें

जवान दिखने की चाह रखने वालों के लिए भी ये बड़े काम की एक्सरसाइज है। मुस्कुराने और हंसने से चेहरे की 15 मांसपेशियां एक साथ काम करती हैं। चेहरे की ओर रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति युवा दिखता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो कि आसानी से उपलब्ध है और जब चाहे, जैसे चाहे इसका लाभ उठा सकते हैं। हंसी के साथ साथ शारीरिक व्यायाम किया जाए तो व्यक्ति स्वस्थ और फिट रहता है।

40 मिनट की लाफ्टर थेरेपी उपयोगी

कोरियन जर्नल ऑफ एडल्ट नर्सिंग की रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में दो बार 40-40 मिनट के 8 सेशन लाफ्टर थेरेपी देने पर लोगों के डिप्रेशन में कमी आई है।

15 मिनट यानी 40 कैलोरी बर्न

अमेरिका के वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के रिसर्च के मुताबिक अगर आप हर रोज 10 से 15 मिनट तक खुलकर हंसते हैं तो लभगग 10 से 40 फीसद कैलोरी बर्न होती है।

इसे भी पढ़ें :बढ़ती उम्र में Immunity बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं चिया सीड्स

30 मिनट में जिम जैसे फायदे

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ह्यूमर रिसर्च के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति दिन में 30 मिनट हंस लेता है तो जिम जाने के जो फायदे हैं वो हंसने से ही मिल जाएंगे।

दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

दोस्तों, रिश्तेदारों से हंसी मजाक करने से आपके दिल और दिमाग का बोझ कम हो जाता है, जिससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा  का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के कारण आपकी बॉडी ज्यादा सेहतमंद रहती है।

रक्त संचार बनेगा बेहतर

डॉक्टरों और शोधकर्ताओं का मानना है कि खुलकर हंसने वाले लोगों में अन्य लोगों के मुकाबले रक्त का संचार बेहतर होता है। खुलकर हंसने से आपकी गर्दन और चेहरे की स्किन  सही तरीके से खींचती है, जिससे शरीर में रक्त का संचार बेहतर तरीके से हो पाता है।

इसे भी पढ़ें :रोजाना करें दूध और छुहारे का सेवन, मिलेगी स्फूर्ति और नवयौवन

दिल रखे तंदुरुस्त

हंसने से हृदय की एक्सरसाइज होती है। रक्त का संचार बेहतर होता है। हंसने पर शरीर से एंडोर्फिन रसायन निकलता है, जो कि दिल को मजबूत बनाता है। हंसने से हार्ट-अटैक की संभावना कम हो जाती है।

तनाव हो जाए उड़न-छू

हंसी में तनाव, दर्द और झगड़े आदि को खत्म करने की कमाल की शक्ति होती है। आपके दिमाग और शरीर पर पड़ने वाले तनाव के प्रभाव को खत्म करने के लिए हंसी काफी सहायक मानी जाती है।

बढ़ती है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता

यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के एक शोध के अनुसार, खुलकर हंसने वालों का रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। 10 मिनट तक ठहाके लगाकर हंसने से आपको 2 घंटे तक दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Resistance capacity) भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें :आंखों को रखना है स्‍वस्‍थ …तो खाएं ये चीज

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...