कोहराम लाइव डेस्क: मौसम के अनुसार अलग-अलग लोगों में अलग-अलग किस्म की समस्या भी देखने को मिलती है। सामान्य रूप से ठंड में गर्म कपड़ों के कारण त्वचा (Skin) पर खुजली की समस्या होना आम बात है। ऐसा ज्यादातर उन लोगों के साथ होता है, जिनकी त्वचा रूखी होती है। इस प्रकृति की त्वचा बहुत जल्दी प्राकृतिक नमी खो देती है। ऐसे में वुलेन यानी ऊन से बने गर्म कपड़े पहनने पर त्वचा की खुश्की बढ़ जाती है। नहाने के दौरान अधिक गर्म पानी का प्रयोग करने पर भी त्वचा का रुखापन बढ़ जाता है। अत: यदि त्वचा को अधिक खुश्की से बचाना है, तो अधिक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। ठंड में त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए कुछ और सावधानियों से रूबरू होना भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :वजन घटा सकता है Apple Vinegar, कई बीमारियों में भी कारगर
सरसों तेल से मसाज करना लाभदायक
नहाने से पहले सरसों तेल की मालिश करने से त्वचा में रुखेपन की समस्या कम हो जाती है। जरूरी है कि आप चाहे किसी भी तेल से मसाज कर लीजिए। गुणों और नमी को ब्लॉक करने के मामले में सरसों तेल बेस्ट है। यह प्राकृतिक रूप से ही त्वचा की देखभाल के लिए लाभदायक होता है।
नहाने के बाद बॉडी लोशन का इस्तेमाल
ठंड में नहाने के उपरांत शरीर पर लोग क्रीम या लोशन लगाते हैं, लेकिन यह लोशन लगाने के बाद तुरंत कपड़े पहनने होते हैं, ऐसे में त्वचा इस लोशन को ठीक से सोख नहीं पाती है और यह नमी त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं में ब्लॉक नहीं हो पाती है। इस समस्या से बचने के लिए नहाने से पहले सरसों तेल की मालिश करना और फिर नहाने के बाद बॉडी लोशन लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा में डेड सेल्स की समस्या, खुजली और रैशेज जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें :नुकसान भी पहुंचा सकता है ग्रीन टी(Green Tea)
त्वचा का डायरेक्ट टच
सर्दियों में ज्यादातर लोग वुलेन कपड़े इस तरह पहनते हैं कि वे त्वचा के सीधे संपर्क में आते हैं। यदि आपको खुजली की समस्या होती है तो आपको कॉटन अंडरगारमेंट्स के साथ ही पहली लेयर कॉटन टी-शर्ट या कॉटन इनर की पहननी चाहिए। इसके ऊपर आप अन्य कपड़े पहन सकते हैं।
रात में लगाएं एलोवेरा जेल
रात को सोने से पहले जब आप नाइट सूट पहनते हैं, उस समय पूरे शरीर पर एलोवेरा जेल लगा लें। यह जेल अपनी अंडरआर्म्स में भी लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में ऐंटिफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं और यह विटमिन-ई से भरपूर होता है। ये दोनों ही खूबियां इसे त्वचा के लिए बेस्ट बनाती हैं। इसे लगाने से ना त्वचा रूखी होती और ना ही खुजली की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें : Immunity बढ़ाने में मददगार है शिमला मिर्च










