Kohramlive : राधनपुर के पास भयानक हादसा हो गया। यहां एक जीप का अचानक टायर फट गया। इसके बाद जीप एक खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे 4 महिलाओं सहित 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। यह भयानक हादसा गुजरात के पाटन जिले के राधनपुर के पास बीते कल हुआ।
ऐसे हुआ हादसा
मृतकों की पहचान 50 साल के संजूभाई फुलवाड़ी, 50 साल के दुदाभाई राठौड़, 35 वर्षीय राधाबेन परमार, 59 वर्षीय काजल परमार व 15 वर्षीय अमृता वंजारा और 7 वर्षीय पिनालबेन वंजारा और एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक केके पंड्या ने बताया कि फुल स्पीड में जा रही जीप (GJ-08-A-9497) का टायर फटने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और जीप एक खड़े ट्रक से जा टकराई। जीप का आगे के आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रक के नीचे जा धंसा। इसके चलते 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को राधनपुर और पाटन के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है। इस घटना में दोषी पाए जाने पर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : रिम्स में मची हाय-तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : चीन सीमा पर सुरक्षा को लेकर भारत सरकार का बड़ा फैसला… देखें
इसे भी पढ़ें : गवर्नर रमेश बैस जाते-जाते खोल गए दो रास्ते… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बढ़ती-घटती ठंड को लेकर IMD ने क्या कहा… देखें
इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हाथियों का तांडव अब दुमका में… देखें
इसे भी पढ़ें : UPSC CSE Admit Card 2023 : UPSC CSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें : तेल टैंकर में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी












