Ranchi : कृषि शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया। राजधानी रांची का सबसे बड़ा मंडी पंडरा बाजार बंद रहा। आवक और जावक दोनों ही ठप पड़ गया। दूसरे स्टेट से आई गाड़ियों पर सामान यूं ही लोड था। यहां हर रोज कोलकाता, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, यूपी सहित अन्य कई राज्यों से सैकड़ों ट्रक सामान आता है, जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। अनुमान है कि हड़ताल के पहले दिन करीब 99 करोड़ का नुकसान हुआ। व्यवसायियों के हड़ताल की वजह से रांची सहित पूरे राज्य में खाद्यान्न, सब्जी और फलों के थोक और खुदरा व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। हड़ताल के पहले दिन रांची के पंडरा बाजार समिति और अपर बाजार में पूरी तरह से व्यवसायिक कारोबार ठप रहा। हड़ताल के समर्थन में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की ओर से पंडरा बाजार समिति में हाथ में काला झंडा लेकर प्रदर्शन किया गया।
झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मीडिया से कहा कि कृषि शुल्क बढ़ोतरी से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। सामानों के दाम बढ़ेंगे और सरकार को जितनी राजस्व मिलने की उम्मीद है, उससे ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में वैसे सभी लोग शामिल हैं, जो खाद्यान्नों के थोक व्यवसाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह से राज्य भर में खाद्यान्नों का आवक और जावक पूरी तरह से ठप है। पंडरा बाजार समिति के अध्यक्ष संजय कुमार माहुरी ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने कृषि शुल्क बढ़ोतरी की है, उसका हर कोई विरोध कर रहा है। नतीजा बाजार समिति की सभी दुकानें बंद है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव शैलेश अग्रवाल ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो राज्य में भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उनका दावा था कि हड़ताल की वजह से हर रोज 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : बढ़ती-घटती ठंड को लेकर IMD ने क्या कहा… देखें
इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हाथियों का तांडव अब दुमका में… देखें
इसे भी पढ़ें : UPSC CSE Admit Card 2023 : UPSC CSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें : तेल टैंकर में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी
इसे भी पढ़ें : टॉयलेट में मिला नर कं*काल, 4 महीने से था बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर से चेकअप करवा कर घर लौट रहे दंपती का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में IT सर्वे, फोन-कंप्यूटर सीज…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को बड़ी सौगात, सभी भर्ती परीक्षाओं में फ्री अप्लाई करने की सुविधा






