Kohramlive : देश के विभिन्न क्षेत्रों के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। बार-बार मौसम के बदलते मिजाज से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। देश में आज सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी का है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि सिक्किम के गंगटोक में सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान है।
फरवरी के दूसरे सप्ताह से ऐसे ही बदलता है मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र कुमार के अनुसार, फरवरी के दूसरे हफ्ते से मौसम हर बार बदलने लगता है। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ता है। जब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर आता है तो इनकी नमी बारिश और बर्फ के रूप में बदल जाती है। कभी-कभी वे उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ते हैं, जबकि अन्य समय में वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ते हैं।
अब कम हो जाएगा पक्षिमी विक्षोभ का असर
डॉ. राजेंद्र कहते हैं, ‘पक्षिमी विक्षोभ का असर अब कम हो जाएगा। मतलब अब तेजी से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर गर्मी का एहसास तेज होने वाला है। हालांकि, फरवरी के आखिरी हफ्ते में तापमान में फिर से कुछ गिरावट हो सकती है।’
इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हाथियों का तांडव अब दुमका में… देखें
इसे भी पढ़ें : UPSC CSE Admit Card 2023 : UPSC CSE ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें : तेल टैंकर में लगी भयानक आग, मची अफरा-तफरी
इसे भी पढ़ें : टॉयलेट में मिला नर कं*काल, 4 महीने से था बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : डॉक्टर से चेकअप करवा कर घर लौट रहे दंपती का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में IT सर्वे, फोन-कंप्यूटर सीज…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को बड़ी सौगात, सभी भर्ती परीक्षाओं में फ्री अप्लाई करने की सुविधा
इसे भी पढ़ें : बिहार में 7360 शिक्षकों की होगी बहाली, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : WPL Auction 2023 : 50 लाख की स्मृति 3.4 करोड़ में बिकी, यहां देखें Sold खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट












