Jamshedpur(Vinod keshri) : जमशेदपुर में एक तेल टैंकर में भयानक आग लग गई। टैंकर में आग लगते ही वहां अफरा- तफरी मच गयी। आग इतनी भयानक थी कि उसने आस-पास की गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस और दमकल पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक तेल का टैंकर खड़ा था। टैंकर में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि तेल टैंकर खाली था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
इसे भी पढ़ें : टॉयलेट में मिला नर कं*काल, 4 महीने से था बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : सरकार ने दी अच्छी खबर : आटा हुआ इतना सस्ता… देखें
इसे भी पढ़ें : सस्ती हो गईं दालें और सब्जियां, इनके भी गिरे दाम…देखें
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : झारखंड के नए DGP बने अजय कुमार सिंह
इसे भी पढ़ें : एक्शन में दिखें सीएम हेमंत सोरेन, किसी को किया टर्मिनेट तो किसी को शोकॉज
इसे भी पढ़ें : तीन दिन बाद उठनी थी बिटिया की डोली, पर…












