spot_img
spot_img

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, इस हाल में मिला जवान युवक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ के  निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में एक पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटका मिला। सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी 20 साल के अमन के रूप में हुई। पुलिस को उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और एक बैग मिला, जिसके आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई।

पिता से आखिरी बातचीत में दिखी थी बेचैनी

अमन के पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। बीती रात करीब आठ बजे उनकी उससे आखिरी बार बात हुई थी। बातचीत के दौरान अमन काफी परेशान और उदास लग रहा था। पिता ने उसे घर लौट आने की सलाह भी दी थी, लेकिन उसने आने से साफ इनकार कर दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह बातचीत आखिरी साबित होगी। शनिवार सुबह जब घटना की सूचना परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।

मोबाइल में मिले वॉइस मैसेज

घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को कुछ वॉइस मैसेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये संदेश अमन ने दो-तीन दिन पहले अपने परिचितों को भेजे थे। इन संदेशों में वह गहरी निराशा और मानसिक परेशानी जाहिर करता सुनाई दे रहा है। मोबाइल में ‘जान आई लव’ और ‘लव यू-2’ नाम से दो नंबर भी सेव मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि अमन की पहचान इंस्टाग्राम के जरिये निगोहां और मोहनलालगंज क्षेत्र के बीच स्थित किसी गांव की एक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र कर जांच के लिये भेजे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, गांव के कई लोगों का मानना है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं भी हो सकता। कुछ ग्रामीणों ने हत्या की आशंका भी जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, निगोहां थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजन लखनऊ पहुंच रहे हैं। यदि उनकी ओर से कोई बयान दिया जाता है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : वॉटर पार्क में एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा मजा, इन बातों पर करें गौर…

इसे भी पढ़ें : BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

इसे भी पढ़ें : इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

इसे भी पढ़ें : एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

इसे भी पढ़ें : नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...